इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 1 विकेट से हरा दिया। आशुतोष शर्मा ने लखनऊ के जबड़े से जीत छीनी। वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्रीज पर आए थे तब दिल्ली ने 65 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। डेब्यूटेंट विपराज निगम से उन्हें अच्छा साथ मिला। उन्होंने 15 गेंद पर 39 रन बनाए थे।
DC vs LSG IPL 2025 LIVE Streaming: Watch Here
विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में 9 विकेट पर 211 रन बनाए।
Indian Premier League, 2025
Delhi Capitals
211/9 (19.3)
Lucknow Super Giants
209/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 4 )
Delhi Capitals beat Lucknow Super Giants by 1 wicket
लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 30 गेंद पर 75 और मिचेल मार्श ने 36 गेंद पर 72 रन बनाए। डेविड मिलर ने 19 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 15 रन बनाए। ऋषभ पंत खाता नहीं खोल पाए। आयुष बदोनी ने 4 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई खाता नहीं खोल पाए। दिग्वेश राठी बगैर खाता खोले नाबाद रहे। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। विपराज निगम और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए।
दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में 9 विकेट पर 211 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने 31 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। विपराज निगम ने 15 गेंद पर 39 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 22 गेंद 34 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने 29 बनाए। अक्षर पटेल ने 22 रन बनाए। जेक फ्रेजर मैकगर्क 1, अभिषेक पोरेल बगैर खाता खोले आउट हुए। समीर रिजवी 4, मिचेल स्टार्क 2 और कुलदीप यादव 5 रन बनाकर आउट हुए। मोहित शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शार्दुल ठाकुर, मणिमारण सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए।

अक्षर पटेल का बतौर कप्तान आईपीएल में पहला मैच है। ऋषभ पंत का लखनऊ सपर जायंट्स के कप्तान के तौर पर पहला मैच है। दिल्ली ने प्लेइंग 11 में फाफ डु प्लेसिस,ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क और फ्रेजर मैकगर्क को मौका दिया। केएल राहुल उपलब्ध नहीं। लखनऊ ने एडेन मार्कराम,मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और डेविड मिलर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मणिमारन सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, आरएस हंगरगेकर।
दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में 9 विकेट पर 211 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने 31 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। विपराज निगम ने 15 गेंद पर 39 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 22 गेंद 34 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने 29 बनाए। अक्षर पटेल ने 22 रन बनाए। जेक फ्रेजर मैकगर्क 1, अभिषेक पोरेल बगैर खाता खोले आउट हुए। समीर रिजवी 4, मिचेल स्टार्क 2 और कुलदीप यादव 5 रन बनाकर आउट हुए। मोहित शर्मा ने नाबाद 1 रन बनाए।
ऋषभ पंत ने शाहबाज अहमद को गेंद दी। मोहित शर्मा स्ट्राइक पर। आशुतोष शर्मा नॉन स्ट्राइक पर। दिल्ली को 6 गेंद पर 6 रन चाहिए। पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील। पंत ने रिव्यू लिया, लेकिन मोहित बच गए। पंत स्टंप का मौका चूक गए। अगली गेंद पर सिंगल आया। 4 गेंद पर 5 रन चाहिए थे। आशुतोष ने छक्के से खत्म किया मैच। दिल्ली 1 विकेट से जीती।
आशुतोष शर्मा ने 28 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। 30 गेंद पर 60 रन ठोके। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 19 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन। जीत के लिए 6 गेंद पर 6 रन चाहिए। मोहित शर्मा स्ट्राइक पर।
कुलदीप यादव रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 5 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 18.2 ओवर में 8 विकेट पर 192 रन। जीत के लिए 10 गेंद पर 18 रन चाहिए। आशुतोष शर्मा 48 रन बनाकर क्रीज पर।
आशुतोष शर्मा ने रवि बिश्नोई को 16 रन ठोके। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 18 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन। जीत के लिए 2 ओवर में 22 रन चाहिए। आशुतोष शर्मा 48 और कुलदीप यादव 1 रन बनाकर क्रीज पर।
रवि बिश्नोई ने मिचेल स्टार्क को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। कुलदीप यादव नए बल्लेबाज हैं। आशुतोष शर्मा 32 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 17.1 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन। जीत के लिए 17 गेंद पर 39 रन चाहिए।
विपराज निगम को दिग्वेश राठी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 39 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन। जीत के लिए 23 गेंद पर 42 रन चाहिए। मिचेल स्टार्क नए बल्लेबाज हैं। अशुतोष शर्मा 31 रन बनाकर क्रीज पर।
विपराज निगम गजब बल्लेबाजी कर रहे हैं। 14 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन बनाकर क्रीज पर। अशुतोष शर्मा 31 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 16 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन। जीत के लिए 24 गेंद पर 42 रन चाहिए। प्रिंस यादव के ओवर में 20 रन बने।
विपराज निगम ने गजब बल्लेबाजी की है। 11 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रन बनाकर क्रीज पर। अशुतोष शर्मा 20 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 15 ओर में 6 विकेट पर 148 रन। जीत के लिए 30 गेंद पर 62 रन चाहिए।
मणिमारन सिद्धार्थ ने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड किया। उन्होंने 34 रन बनाए। इससे पहले लागातर 2 छक्के जड़े थे। आशुतोष शर्मा 16 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 12.3 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन। जीत के लिए 45 गेंद पर 97 रन चाहिए।
दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में 5 विकेट पर 83 रन बनाए। जीत के लिए 66 गेंद पर 127 रन चाहिए। ट्रिस्टन स्टब्स 11 और आशुतोष शर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर।
दिल्ली कैपिटल्स के 5 विकेट गिरे। रवि बिश्नोई ने फाफ डुप्लेसिस को पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 गेंद पर 29 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6.4 ओवर में 5 विकेट पर 65 रन। ट्रिस्टन स्टब्स नए बल्लेबाज हैं। आशुतोष शर्मा नए बल्लेबाज हैं।
अक्षर पटेल को दिग्वेश राठी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 22 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 5.3 ओवर में 4 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस 22 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रिस्टन स्टब्स 1 रन बनाकर क्रीज पर।
चार ओवर का खेल हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 32 रन है। फाफ डुप्लेसिस के 9 गेंद में 14 और अक्षर पटेल के 7 गेंद में 13 रन हैं। दोनों के बीच 14 गेंद में 25 रन की साझेदारी हुई है। डुप्लेसिस 3 और अक्षर एक चौका और एक छक्का लगा चुके हैं।
मणिमारन सिद्धार्थ दूसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर समीर रिजवी को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। समीर रिजवी 4 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह अक्षर पटेल आए। अक्षर पटेल ने अगली गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 8 रन है।
210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। शार्दुल ठाकुर ने अपनी तीसरी ही गेंद पर जेक-फ्रेजर मैकगर्क को आयुष बदोनी के हाथों कैच कराया। उनकी जगह अभिषेक पोरेल आए। शार्दुल ने पांचवीं गेंद पर उन्हें निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। उनकी जगह समीर रिजवी बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। एक ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 6 रन है। फाफ डुप्लेसिस के 1 गेंद में 1 रन हैं।
लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 30 गेंद पर 75 और मिचेल मार्श ने 36 गेंद पर 72 रन बनाए। डेविड मिलर ने 19 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 15 रन बनाए। ऋषभ पंत खाता नहीं खोल पाए। आयुष बदोनी ने 4 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई खाता नहीं खोल पाए। दिग्वेश राठी बगैर खाता खोले नाबाद रहे। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। विपराज निगम और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए।
डेविड मिलर ने मोहित शर्मा 2 छक्के जड़कर पारी का अंत किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन बनाए। डेविड मिलर 27 रन बनाकर नाबाद रहे। दिग्वेश राठी खाता खोले बगैर नाबाद रहे।
शाहबाज अहमद को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। रवि बिश्नोई बोल्ड हुए। डेविड मिलर 13 रन बनाकर क्रीज पर। डेविड मिलर 13 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 19 ओवर में 8 विकेट पर 194 रन।
शार्दुल ठाकुर रन आउट हुए। डेविड मिलर 6 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 16.3 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन।
आयुष बदोनी को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर नए बल्लेबाज हैं। डेविड मिलर 6 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 16.3 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन।
निकोलस पूरन को मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया। उन्होंने 30 गेंद पर 75 रन बनाए। डेविड मिलर 3 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 14.5 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन। आयुष बदोनी नए बल्लेबाज हैं।
ऋषभ पंत 5 गेंद पर बगैर खाता खोले आउट हुए। कुलदीप यादव को विकेट मिला। निकोलस पूरन 70 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 13.4 ओवर में 3 विकेट पर 161 रन।
निकोलस पूरन ने 24 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 26 गेंद पर 5 चौके और 7 छक्के लगाए। 27 गेंद पर 70 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रिस्टन स्टब्स के ओवर में 4 छक्के और चौका लगाया। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 13 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 108 रन बनाए। मिचेल मार्श 57 और मिकोलस पूरन 33 रन बनाकर क्रीज पर। 25 गेंद पर 62 रन की साझेदारी।
मिचेल मार्श ने 21 गेंद पर 50 रन ठोके। विपराज निगम के ओवर में 4 छक्के लगे। ओवर में 25 रन बने। निकोलस पूरन ने 3 छक्के लगाए। समीर रिजवी ने उनका कैच छोड़ा। पूरन 8 गेंद पर 23 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 89 रन।
एडेन मार्करान को विपराज निगम ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। मिचेल मार्श 31 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4.4 ओवर में 1 विकेट पर 46 रन।
मिचेल स्टार्क के ओवर में 21 रन बने। मिचेल मार्श 8 गेंद पर 20 और एडेन मार्कराम 10 गेंद पर 13 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 33 रन।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श क्रीज पर। मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। 5वीं गेंद पर सिंगल से खाता खोला। आखिरी गेंद पर मिचेल मार्श ने छक्का जड़ा। लखनऊ का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 7 रन।
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मणिमारन सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, आरएस हंगरगेकर।