आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 208 रन बनाए। टिस्ट्रन स्टब्स ने 25 गेंद पर नाबाद 57 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 10 गेंद पर नाबाद 14 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 33 गेंद पर 58 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 23 गेंद पर 33 रन बनाए। लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने 51 रन देकर 2 विकेट लिए। अरशद खान ने 45 और रवि बिश्नोई ने 26 रन देकर 1 विकेट लिए।
लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 27 गेंद पर 61 रन बनाए। अरशद खान ने 33 गेंद पर 58 रन बनाए। दिल्ली के लिए इशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए। खलील अहमद, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और ट्रिस्टन स्टब्स ने 1-1 विकेट लिए। दिल्ली ने करो या मरो मैच में लखनऊ को 19 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं जिंदा रखी। उसकी जीत से राजस्थान प्लेऑफ में पहुंच गई।
अब 2 जगह के लिए 5 टीमों में लड़ाई है। कोलकाता पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। चेन्नई, सनराइजर्स हैदराबाद, और दिल्ली कैपिटल्स के 14-14 अंक है। चेन्नई का 1 और हैदराबाद के 2 मैच बाकी हैं। लखनऊ और बेंगलुरु के 12-12 अंक और एक-एक मैच बाकी हैं। लखनऊ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। दिल्ली ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कमान फिर से ऋषभ पंत के हाथों रही। वह बैन होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के पिछले मैच में नहीं खेले थे।
Indian Premier League, 2024
Delhi Capitals
208/4 (20.0)
Lucknow Super Giants
189/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 64 )
Delhi Capitals beat Lucknow Super Giants by 19 runs
दिल्ली की जीत से राजस्थान प्लेऑफ में पहुंच गई। अब 2 जगह के लिए 5 टीमों में लड़ाई है। कोलकाता पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। चेन्नई, सनराइजर्स हैदराबाद, और दिल्ली कैपिटल्स के 14-14 अंक है। चेन्नई का 1 और हैदराबाद के 2 मैच बाकी हैं। लखनऊ और बेंगलुरु के 12-12 अंक और एक-एक मैच बाकी हैं।
दिल्ली ने करो या मरो मैच में लखनऊ को 19 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं जिंदा रखी। उसकी जीत से राजस्थान प्लेऑफ में पहुंच गई। अब 2 जगह के लिए 5 टीमों में लड़ाई है। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 27 गेंद पर 61 रन बनाए। अरशद खान ने 33 गेंद पर 58 रन बनाए। दिल्ली के लिए इशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए। खलील अहमद, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और ट्रिस्टन स्टब्स ने 1-1 विकेट लिए।
रवि बिश्नोई को फ्रेजर मैक्गर्क ने रन आउट किया। उन्होंने 2 रन बनाए। नए बल्लेबाज नवीन उल हक है। लखनऊ का स्कोर 18.3 ओवर में 9 विकेट पर 183 रन। जीत के लिए 9 गेंद पर 26 रन चाहिए।
अरशद खान ने 26 गेंद पर 52 रन ठोक दिए हैं। रवि बिश्नोई 1 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 18 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन। जीत के लिए 12 गेंद पर 29 रन चाहिए।
युद्धवीर चरक 14 रन बनाकर आउट। लखनऊ का स्कोर 17 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन। जीत के लिए 18 गेंद पर 42 रन चाहिए। अरशद खान 21 गेंद पर 40 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज रवि बिश्नोई हैं।
क्रुणाल पंड्या को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 रन बनाए। अरशद खान 23 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ का स्कोर 14.4 ओवर में 7 विकेट पर 134 रन। जीत के लिए 32 गेंद पर 75 रन चाहिए।
निकोलस पूरन को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 गेंद पर 61 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या ने 9 रन बनाए। लखनऊ का स्कोर 11.1 ओवर में 6 विकेट पर 101 रन। जीत के लिए 53 गेंद पर 108 रन चाहिए। नए बल्लेबाज अरशद खान हैं।
आयुष बडोनी को ट्रिस्टन स्टब्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। लखनऊ ने 7.3 ओवर में 5 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन 41 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज क्रुणाल पंड्या हैं।
दीपक हुड्डा को इशांत शर्मा ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खेल पाए। लखनऊ ने 5.4 ओवर में 4 विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 86 गेंद पर 150 रन चाहिए। आयुष बडोनी 3 और निकोलस पूरन 11 गेंद पर 32 रन बना लिए हैं।
मार्कस स्टोइनिस को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। दीपक हुड्डा बगैर खाता खोले क्रीज पर। लखनऊ का स्कोर 3.1 ओवर में 3 विकेट पर 24 रन। जीत के लिए 185 रन चाहिए।
क्विंटन डिकॉक 12 रन बनाकर आउट। इशांत शर्मा को दूसरा विकेट मिला। लखनऊ ने 2.5 ओवर में 2 विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। मार्कस स्टोइनिस 5 और दीपक हुड्डा बगैर खाता खोले क्रीज पर।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी जारी है। टीम ने 2 ओवर में 1 विकेट पर 12 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 197 रन चाहिए। क्विंटन डिकॉक 3 और मार्कस स्टोइनिस 4 रन बनाकर क्रीज पर। केएल राहुल को इशांत शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 208 रन बनाए। टिस्ट्रन स्टब्स ने 25 गेंद पर नाबाद 57 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 10 गेंद पर नाबाद 14 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 33 गेंद पर 58 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 23 गेंद पर 33 रन बनाए। लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने 51 रन देकर 2 विकेट लिए। अरशद खान ने 45 और रवि बिश्नोई ने 26 रन देकर 1 विकेट लिए।
ऋषभ पंत 23 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट। नवीन उल हक को विकेट मिला। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 16.2 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन। ट्रिस्टन स्टब्स 21 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज अक्षर पटेल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 29 और टिस्ट्रन स्टब्स 21 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 29 गेंद 43 रन की साझेदारी।
दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 5 और ऋषभ पंत 24 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 17 गेंद पर 21 रन की साझेदारी।
अभिषेक पोरेल का बाउंड्री पर निकोलस पूरन ने शानदार कैच लपका। नवीन उल हक को विकेट मिला। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 11.1 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन। नए बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स हैं। ऋषभ पंत 8 रन बनाकर क्रीज पर।
शाई होप को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 गेंद पर 38 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन। अभिषेक पोरेल 22 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। शाई होप 18 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर। अभिषेक पोरेल 16 गेंद पर 43 रन बनाकर क्रीज पर।
तीन ओवर का खेल हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 35 रन है। अभिषेक पोरेल के 9 गेंद में 26 रन है। वह अब तक 3 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। शाई होप के 7 गेंद में 5 रन हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 33 रन की साझेदारी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के खाते में तीसरे ओवर से 21 रन आए। यह ओवर अरशद खान लेकर आए। इस ओवर में अभिषेक पोरेल ने 3 चौके और एक छक्का लगाया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने पहुंची दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी ही गेंद पर तगड़ा झटका लगा। अरशद खान की गेंद पर नवीन उल हक ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क का कैच लपका लिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। उनकी जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज शाई होप बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने दो रन लेकर दिल्ली कैपिटल्स का खाता खोला। पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 6 रन है।
दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑपशंस: इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव, स्वास्तिक चिकारा।
लखनऊ सुपर जायंट्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑपशंस: आयुष बदोनी, देवदत्त पडिक्कल, प्रेरक मांकड़, सिद्धार्थ एम, कृष्णप्पा गौतम।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, गुलबदीन नायब, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में टॉस जीत लिया। केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। ऋषभ पंत ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव की बात कही।
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में अभी 12 अंक के साथ 7वें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) भी शीर्ष-4 से बाहर हैं। दिल्ली और आरसीबी के भी 12-12 अंक हैं।
पिछले बुधवार को हैदराबाद में हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स फिर से एक्शन में है। कोई भी टीम इस तरह की मार से कैसे उबर सकती है? ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर दिया था और 9.4 ओवर में 167 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। उनके पास उस मैच से उबरने के लिए लगभग एक सप्ताह का समय था। उम्मीद है कि इससे मदद मिलेगी, क्योंकि वह अब भी प्लेऑफ की रेस में है। लखनऊ सुपर जायंट्स का सीजन मिलाजुला रहा है, क्योंकि उनके गेंदबाजों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहा है। केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन रन बना रहे हैं, लेकिन निरंतर नहीं। गेंदबाजी में भी पैठ की कमी थी। उन्हें उन्हें आज अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है, क्योंकि यह एक अहम मैच है और हार का मतलब होगा कि उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच करो या मरो वाली जंग थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। मैच को लेकर टॉस का समय शाम 7 बजे का है। उसी समय दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। मैच से पहले ग्रीम स्वान ने बताया, ‘यह एक छोटा और उच्च स्कोरिंग मैदान है। एक तरफ 60 मीटर और दूसरी तरफ थोड़ी बड़ी 66 मीटर। मैदान पर थोड़ी हवा भी चल रही है। यह पिच नंबर 6 है और यह ऊंचाई पर है। स्कोरिंग पिच। लेंथ बॉल मैदान से बाहर पहुंचती है। औसत स्कोर 250 रन से अधिक है, लेकिन हमें यह देखना होगा कि क्या इसका दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा।’ मुरली कार्तिक ने कहा, ‘इसमें थोड़ी सी चमक है और यह अधिक समान है। पहले बल्लेबाजी करने से यहां मदद मिलेगी।’
दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स के रवि बिश्नोई पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 4 पारियों में 7 विकेट लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 4 पारियों में 6 विकेट लिए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के मार्क वुड तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने एक मैच में 5 विकेट चटकाए थे।