भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों ने कोरोनावायरस के कारण खुद को घर में बंद कर लिया है। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभावों के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानी 19 अप्रैल को देश को संबोधित किया था। उन्होंने देश के नागरिकों से एहतियात बरतने का आग्रह किया और कोरोना को गंभीर संकट बताया। पीएम ने देशवासियों से जनता कर्फ्यू की मांग की थी। कोहली और अनुष्का ने पीएम की बात का समर्थन किया। दोनों ने एक वीडियो शेयर करके लोगों को घरों में रहने के लिए कहा है।

कोहली ने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि यह बहुत कठिन समय है। इस कोरोनावायरस को फैलने से मिल जुलकर ही रोका जा सकता है। हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिये घरों में ही रह रहे हैं। आप भी यही करिए।’’ कोहली के साथ-साथ अनुष्का ने भी लोगों को जागरूक रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘‘घर पर रहिए और स्वस्थ रहिए।’’ कोहली के अलावा कोच रवि शास्त्री, ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन से लेकर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी पीएम का समर्थन किया।

 

View this post on Instagram

 

Stay Home. Stay Safe. Stay Healthy.

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on


कोहली ने इससे पहले ट्वीट कर कहा था, ‘‘कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए सतर्क रहिए, चौकस और जागरूक रहें। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित निर्धारित मानदंडों का पालन करने की जरूरत है। इसके अलावा देश और दुनिया भर के उन सभी चिकित्सा पेशेवरों का विशेष उल्लेख जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सारे प्रयास कर रहे हैं। व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखते हुए चलिए, हम उनका सहयोग करते हैं।’’


पीएम ने कहा 22 मार्च रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए। यानी जनता के लिए, जनता द्वारा, खुद पर लगाया गया कर्फ्यू। इस दौरान कोई भी नागरिक घरों से बाहर न निकले। अपने घरों में रहे। जो आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें तो जाना ही होगा।