वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अब सिंगर भी बन गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना गाना रिलीज किया। गेल कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट नहीं होने पर घर में ही पार्टी मनाते कई बार नजर आए हैं। उन्होंने अपने मूड के हिसाब से ही पार्टी सांग ही तैयार किया है। खास बात है कि गेल ने इस गाने को अपने बंगले में ही शूट करवाया है। वीडियो में उनके आलीशान बंगले की खूबसूरती दिखाई देती है। गेल से पहले वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी सिंगर बन चुके हैं।

गेल के गाने ‘TOO HOT’ के मुख्य सिंगर स्टाइलो हैं। अपने नाम की तरह ये सांग भी हॉट है। अब बात अगर गेल के बंगले की करें तो यह काफी महंगा है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 22 करोड़ बताई जाती है। ‘पार्टी किंग’ कहे जाने वाले गेल के बंगला तीन माले का है। इसमें डांस फ्लोर, थिएटर, बिलियर्ड्स रूम, स्विमिंग पूल और क्लब भी है। वे यहां एक प्रिंस की तरह रहते हैं। गेल का नेटवर्थ करीब 230 करोड़ रुपए हैं।

वे वेस्टइंडीज के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। गेल के सलाना आय की बात करें तो वे 38 करोड़ रुपए कमाते हैं। इसके अलावा वे कई तरह के विज्ञापनों में भी दिखाई देते हैं। गेल वेस्टइंडीज के अलावा दुनिया भर के टी20 और टी10 लीग में खेलते नजर आते हैं। वे टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गेल भारत में आईपीएल में भी नजर आते हैं। फिलहाल वे अनिल कुंबले की कोचिंग और केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम किंग्स इलेवन पंजाब के सदस्य हैं।


अपने बंगले के बारे में गेल ने एक इंटरव्यू में बताया था। इस ओपनर बल्लेबाज के अनुसार, उनके घर में स्ट्रिप क्लब से लेकर स्विमिंगपूल जैसे फैसिलिटीज हैं। गेल का मानना है कि एक क्रिकेटर के घर पर स्ट्रिप क्लब होना ही चाहिए। वहीं इनके कलेक्शन में मर्सडीज, लैम्बॉर्गिनी से लेकर लैंड क्रूजर और हार्ले डेविडसन बैड ब्वॉय तक शामिल हैं। गेल के नए सांग को इंस्टाग्राम पर अब तक 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस ने उनके गाने को बेहतरीन बताया है।