चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। 1998 से 2017 के बीच इस आईसीसी टूर्नामेंट के 8 संस्करणों में 13 टीमें खेली हैं। रन बनाने के मामले में भारत सबसे आगे है। ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम 1242 रन पीछे है। पाकिस्तान 1665 रन पीछे है। 5 टीमों ने 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं। 4 टीमों ने 2300 से ज्यादा और 5000 से कम रन बनाए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी टीमें शामिल हैं।
5000 से ज्यादा रन बनाने वाली टीमें
भारत ने 1998 से 2017 के बीच 29 मैच की 28 पारियों में 41.87 के औसत से 6156 रन बनाए हैं। 331 सर्वोच्च स्कोर है। 158 न्यूनतम स्कोर है। इंग्लैंड ने 1998 से 2017 के बीच 25 मैच की 25 पारियों में 32.63 के औसत से 5907 रन बनाए हैं। 323 सर्वोच्च और 125 न्यूनतम स्कोर है। श्रीलंका ने 1998 से 2017 के बीच 27 मैच की 27 पारियों में 32.15 के औसत से 5884 रन बनाए हैं। 322 सर्वोच्च और 132 न्यूनतम स्कोर है।
साउथ अफ्रीका ने 1998 से 2017 के बीच 24 मैच की 24 पारियों में 32.22 के औसत से 5479 रन बनाए हैं। 316 सर्वोच्च और 108 न्यूनतम स्कोर है। न्यूजीलैंड ने 1998 से 2017 के बीच 24 मैच की 24 पारियों में 27.97 के औसत से 5232 रन बनाए हैं। 347 सर्वोच्च और 132 न्यूनतम स्कोर है।
5000 से कम रन वाली टीमें
ऑस्ट्रेलिया ने 1998 से 2017 के बीच 24 मैच की 24 पारियों में 34.12 के औसत से 4914 रन बनाए हैं। 296 सर्वोच्च और 162 न्यूनतम स्कोर है। वेस्टइंडीज ने 1998 से 2013 के बीच 24 मैच की 24 पारियों में 30.44 के औसत से 4871 रन बनाए हैं। 289 सर्वोच्च और 80 न्यूनतम स्कोर है। पाकिस्तान ने 1998 से 2017 के बीच 23 मैच की 23 पारियों में 27.89 के औसत से 4491 रन बनाए हैं। 289 सर्वोच्च और 89 न्यूनतम स्कोर है। बांग्लादेश ने 2000 से 2017 के बीच 12 मैच की 12 पारियों में 23.14 के औसत से 2338 रन बनाए हैं। 305 सर्वोच्च और 77 न्यूनतम स्कोर है।
2000 से कम रन वाली टीमें
जिम्बाब्वे ने 1998 से 2006 के बीच 9 मैच की 9 पारियों में 19.25 के औसत से 1617 रन बनाए हैं। 274 सर्वोच्च और 85 न्यूनतम स्कोर है। केन्या ने 2000 से 2004 के बीच 5 मैच की 5 पारियों में 18.82 के औसत से 866 रन बनाए हैं। नीदरलैंड्स ने 2002 में 2 मैच खेले। 11.10 के औसत से 222 रन बनाए। 136 सर्वोच्च और 86 न्यूनतन स्कोर है। अमेरिका ने 2004 में 2 मैंच की 2 पारियों में 202 रन बनाए 137 सर्वोच्च स्कोर और 65 न्यूनतम स्कोर है।
