चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है। वह पाकिस्तान,न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप ए में हैं। उसे अपने मैच दुबई में खेलने हैं। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से उसका मैच है। 2 मार्च को न्यूजीलैंड से मैच है। बीते कुछ समय की बात करें तो भारतीय टीम के खिलाफ बांग्लादेश का पलड़ा सबसे ज्यादा भारी दिखाई देता है। पाकिस्तान की टीम सबसे कमजोर दिखाई देती है। न्यूजीलैंड से मामला बराबरी का है।

भारत का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड

भारत-बांग्लादेश की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो 41 मैच हुए हैं। 32 में जीत और 8 में हार मिली। 8 में 3 हार 2019 के बाद मिली है। दिसंबर 2022 में मीरपुर में बांग्लादेश को जीत मिली थी। इसके बाद एशिया कप 2023 में उसे जीत मिली थी। भारत को दिसंबर 2022 में चट्टोग्राम और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जीत मिली थी।

भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड खराब है। 135 में से 57 में जीत और 73 में हार मिली है। हालांकि, वर्तमान में भारत का रिकॉर्ड दमदार है। 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद पाकिस्तान को जीत नहीं मिली है। 2018 में दुबई में पाकिस्तान को 2 बार हार का सामना करना पड़ा। इसके 2019 में मैनचेस्टर, 2023 एशिया कप में कोलंबो में हार मिली। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अहमदाबाद में भी हार का सामना करना पड़ा।

भारत-न्यूजीलैंड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड बराबरी का रहा है। 118 में से 60 भारत जीता और 50 में हारा है। भारत ने पिछले 5 मैचों में न्यूजीलैंड को हराया है। हालांकि यह सभी मैच भारत में हुए हैं। 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने लगातार 4 मैचों जीत दर्ज की। ये सभी मैच न्यूजीलैंड में हुए थे। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड और शेड्यूल जानने के लिए क्लिक करें