कैरीमिनाती यानी अजय नागर मौजूदा समय में भारत के सबसे सफल और मशहूर यूट्यूबर हैं। उन्होंने 2014 में यूट्यूब पर अपना सफर शुरू किया। बिग बॉस, ढिंचक पूजा और दीपक कलाल को रोस्ट करने के बाद उनकी फॉलोइंग खूब बढ़ी। उनका ये वीडियो वायरल हुआ और लोग कैरीमिनाती को पसंद करने लगे। कैरी ने एक इंटरव्यू में बता कि उनके लिए सफलता वह प्यार है जो दर्शकों से उन्हें मिलती है। कैरीमिनाती को 22.9 मिलियन लोगों ने यूट्यूब सब्सक्राइब कर रखा है।

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो यूट्यूब पर डाला था, जिसका नाम यलगार था। कैरीमिनाती ने वीडियो को 5 जून को जारी किया था और 10 दिन में ही करीब 7.4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। कैरीमिनाती भारत के नंबर वन यूट्यूबर (इंडिजुवल कैटेगरी) हैं। उनके ‘यलगार’ ने अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा के नए एलबम ‘ब्लैकपिंक’ और Rain On Me को भी पीछे छोड़ दिया था। कैरीमिनाटी को 3 साल पहले यानी 2017 में यूट्यूब से गोल्डन प्ले बटन मिला। यह 1 मिलियन सब्सक्राइबर वालों को मिलता है।

कैरीमिनाती को पिछले साल यानी 2019 में TIME मैगजीन ने नेक्स्ट जेनरेशन लीडर बताया था। उन्होंने यूट्यूब पर अपने करियर की शुरुआत एक गेमर के रूप में की थी। वह अपने चैनल पर अपने गेमिंग वीडियो रिलीज करते थे। PUBG में उन्हें महारत हासिल है। वह पबजी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी चैलेंज कर चुके हैं। बाद में उन्होंने खुद को कैरीमिनाती के रूप में पेश किया और रोस्ट वीडियो बनाने शुरू किए। उनके ये वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का केंद्र बने।

हाल ही में टिकटॉक के बैन होने के बाद कैरीमिनाती सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे थे। उन्होंने टिकटॉक पर वीडियो बनाने वाले कई लोगों को रोस्ट किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर TIKTOK vs YOUTUBE की लड़ाई शुरू हो गई थी। टिकटॉक पर बैन लगने के बाद उसके खिलाफ कैंपेन चलाने वालों की खुशी का ठिकाना नहींरहा। लोग कैरीमिनाती को विनर करार दे रहे हैं।