बुची बाबू टूर्नामेंट 2025 के तीसरे राउंड में महाराष्ट्र की टीम में पृथ्वी शॉ की जगह महाराष्ट्र के लिए ओपनिंग करने वाले अर्शिन कुलकर्णी ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शतक ठोक दिया। महाराष्ट्र के लिए 4 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके अर्शिन का यह लाल गेंद की क्रिकेट में पहला शतक है। उन्होंने फरवरी 2024 में डेब्यू किया था।
हिमाचल प्रदेश के खिलाफ महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सिद्धेश वीर के साथ ओपनिंग करने उतरे अर्शिन कुलकर्णी ने पहले विकेट के लिए 15 ओवर में 64 रन की साझेदारी करके शानदार शुरुआत दिलाई। सिद्धेश 49 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर आए। उन्होंने अर्शिन का अच्छा साथ निभाया।
अर्शिन और ऋतुराज के बीच शतकीय साझेदारी
महाराष्ट्र ने 48 ओवर में 1 विकेट पर 229 रन बनाए। अर्शिन 114 और ऋतुराज 79 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच 165 रन की साझेदारी हुई थी। इस साझेदारी में अर्शिन ने 83 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश के लिए विकेट प्रिंश ठाकुर ने विकेट लिया। उन्होंने सिद्धेश को विकेटकीपर इनेश महाजन से स्टंप कराया।
महाराष्ट्र की प्लेइंग 11
सिद्धेश वीर, अर्शिन कुलकर्णी, ऋतुराज गायकवाड़, अंकित बवाने (कप्तान), विक्की ओस्टवाल, प्रशांत सोलंकी, रामकृष्ण घोष, सिद्धार्थ म्हात्रे, मंदार भंडारी, हर्षल कते, सौरभ नवले।
हिमाचल प्रदेश की प्लेइंग 11
अंकुश बैंस, इनेश महाजन, प्रिंस ठाकुर, सिद्धांत पुरोहित, दिग्विजय सिंह रंगी, आर्यव्रत शर्मा, अभिनंदन भारद्वाज, अमन जैनवाल, रितिक कालिया, रोहित ठाकुर, अभिषेक।