बीसीसीआई ने देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिये इस साल टेस्ट कप्तान विराट कोहली का नाम भेजा है। साथ ही अर्जुन पुरस्कार के लिए अंजिक्य रहाणे के नाम की सिफारिश की गई है। अगर कोहली को यह पुरस्कार मिलता है तो वह सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के बाद इसे हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर होंगे। चार साल के बाद खेल रत्न के लिए क्रिकेटर के नाम की सिफारिश की गई है।
इस प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार में 7.5 लाख रूपये की नकद राशि के अलावा एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। वहीं अर्जुन पुरस्कार के लिये पांच लाख रूपये नकद के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। कोहली मौजूदा इंडियन प्रीयिमर लीग में भी शानदार फार्म में हैं। वह इससे पहले हुए आईसीसी विश्व टी20 में भी अपने खेल के शिखर पर रहे थे। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अकेले दम पर भारत को आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बांग्लादेश पर जीत दिलाई थी।
Read Also: विराट कोहली ने बर्थडे पर अनुष्का शर्मा को भेजा गुलदस्ता, अब टि्वटर पर करने लगे फॉलो
अपने इस प्रदर्शन के लिए कोहली को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ विश्व टी20 खिलाड़ी और विश्व टी20 टीम का कप्तान चुना गया था। रहाणे ने पिछले साल कोहली की अगुवाई में भारत की श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत के दौरान एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक कैच लपकने के रिकार्ड की बराबरी की थी। सूत्रों के अनुसार कोहली के अलावा खेल पुरस्कार के लिये स्क्वाश चैम्पियन दीपिका पल्लीकल, गोल्फर अर्निबान लाहिड़ी, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी निशानेबाज जीतू राय और धाविका टिंटु लुका के नाम की सिफारिश की गई है।
Read Also: अनुष्का के साथ Late Night Dinner पर गए विराट, बाद में कार तक छोड़ने भी आए
