भारत के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआइ के 2015-16 के अनुबंध में ग्रुप ए में बरकरार रखा गया है। ग्रेड ए में प्रतिवर्ष एक करोड़ का अनुबंध टेस्ट कप्तान विराट कोहली, आफ स्पिनर आर अश्विन और बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को भी मिला है जो पहले ग्रेड बी में थे।
बल्लेबाज सुरेश रैना ग्रेड बी में खिसक गए हैं जिनका नाम पहले बीसीसीआइ की वेबसाइट पर नहीं था लेकिन बाद में बोर्ड ने स्पष्टीकरएण दिया। सीनियर आफ स्पिनर हरभजन सिंह को ग्रेड सी मिला है जो पिछले सत्र में अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में नहीं थे।
पिछले सत्र की तुलना में इस बार 26 खिलाड़ियों को ही करार दिए गए हैं जबकि पिछली बार 32 खिलाड़ियों को करार मिले थे। अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।
सीनियर पुरुष: ग्रेड ए : एक करोड़ रुपए : महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, ग्रेड बी : 50 लाख रुपए : अंबाती रायुडू, रोहित शर्मा, मुरली विजय, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद शमी, सुरेश रैना, ग्रेड सी : 25 लाख रुपए : अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, रिधिमान साहा, मोहित शर्मा, वरूण आरोन, कर्ण शर्मा, रविंद्र जडेजा, लोकेश राहुल, धवल कुलकर्णी, हरभजन सिंह, श्रीनाथ अरविंद, सीनियर महिला : ग्रेड ए : 15 लाख रुपए : मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, एम डी तिरूषकामिनी, ग्रेड बी : 10 लाख रुपए : स्मृति मंडाना, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, एकता बिष्ट, वेदा कृष्णामूर्ति, निरंजना नागराजन, पूनम राउत।