BCCI India Women central contracts for 2020-21: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला खिलाड़ियों को लिए सलाना अनुबंध जारी कर दिया है। बुधवार (19 मई) को जारी लिस्ट में बोर्ड ने युवा सनसनी शेफाली वर्मा को प्रोन्नति देते हुए ग्रेड बी जगह दी गई, लेकिन इसमें अनुबंधित खिलाड़ियों की संख्या को 22 से घटाकर 19 कर दिया गया। हैरानी की बात है कि इस साल कोरोनावायरस के कारण अपनी मां और बहन को गंवाने वाली वेदा कृष्णमूर्ति को बाहर कर दिया गया है।

वेदा के अलावा एकता बिष्ट, अनुजा पाटिल और दयालन हेमलता को भी लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। ग्रेड ए के खिलाड़ियों को 50 लाख रुपए सालाना मिलेंगे, जिसमें तीनों प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ी महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और लेग स्पिनर पूनम यादव शामिल हैं। ग्रेड बी के खिलाड़ियों को वार्षिक तौर पर 30 लाख रुपए मिलेंगे जिसमें अनुभवी मिताली राज, झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा के साथ कुल 10 खिलाड़ी है। युवा ऋचा घोष को ग्रेड सी में जगह मिली है जिसके खिलाड़ियों को वार्षिक 10 लाख रुपए मिलेंगे। इसमें छह खिलाड़ी है तो पिछले साल से पांच कम है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शेफाली को आने वाले वर्षों में भारत के सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है और इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी कि वह ग्रेड सी से ग्रेड बी में पहुंच गई। पूनम राउत को दक्षिण अफ्रीका सीरीज में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया और उन्होंने भी ग्रेड बी में पदोन्नत किया गया।’’ यह अनुबंध अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 तक प्रभावी है।

BCCI contract list 2021:
ग्रेड-ए (50 लाख रुपए) : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम यादव।

ग्रेड बी (30 लाख रुपए) : मिताली राज, झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, राजेश्वरी गायकवाड़, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, जेमिमाह रोड्रिग्ज।

ग्रेड सी (10 लाख रुपए) : मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, हरलीन देओल, प्रिया पूनिया, ऋचा घोष।