INDIAN CRICKET TEAM INTERNATIONAL HOME SEASON FIXTURE: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की दौरा, कार्यक्रम और तकनीकी समिति ने मंगलवार 25 जुलाई 2023 को 2023-24 सीजन के लिए टीम इंडिया के आगामी घरेलू कार्यक्रम का ऐलान किया। सीनियर पुरुष टीम मार्च 2023-24 तक घरेलू मैदान पर कुल 16 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। इसमें 5 टेस्ट, 3 एकदिवसीय मैच और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं।
सीजन की पहली घरेलू सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी। यह 2023 वनडे वर्ल्ड कप से पहले 22, 24 और 27 सितंबर को 3 वनडे मैच खेलेगी। सीरीज के मुकाबले मोहाली, इंदौर और राजकोट में खेले जाएंगे। एकदिवसीय विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 23 नवंबर से शुरू होगी और 3 दिसंबर 2023 तक चलेगी।
इसके बाद भारत 25 जनवरी 2024 से शुरू होकर 11 मार्च को समाप्त होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। यह सीरीज हैदराबाद, विजाग, राजकोट, रांची और धर्मशाला के मैदानों पर खेली जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरे का कार्यक्रम
तारीख | दिन | टीमें | मुकाबला | मैदान | समय |
22 सितंबर 2023 | शुक्रवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | पहला एकदिवसीय मैच | पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली | दोपहर 1:30 बजे से |
24 सितंबर 2023 | रविवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | दूसरा एकदिवसीय मैच | होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर | दोपहर 1:30 बजे से |
27 सितंबर 2023 | बुधवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | तीसरा एकदिवसीय मैच | सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट | दोपहर 1:30 बजे से |
23 नवंबर 2023 | गुरुवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | पहला टी20 इंटरनेशनल मैच | डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम | शाम 7:00 बजे से |
26 नवंबर 2023 | रविवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच | ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुअनंतपुरम | शाम 7:00 बजे से |
28 नवंबर 2023 | मंगलवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच | नेहरु स्टेडियम, गुवाहाटी | शाम 7:00 बजे से |
01 दिसंबर 2023 | शुक्रवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच | विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, नागपुर | शाम 7:00 बजे से |
03 दिसंबर 2023 | रविवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | शाम 7:00 बजे से |
अफगानिस्तान का भारत दौरे का कार्यक्रम
तारीख | दिन | टीमें | मुकाबला | मैदान | समय |
11 जनवरी 2024 | गुरुवार | भारत बनाम अफगानिस्तान | पहला टी20 इंटरनेशनल मैच | पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली | अभी तय नहीं |
14 जनवरी 2024 | रविवार | भारत बनाम अफगानिस्तान | दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच | होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर | अभी तय नहीं |
17 जनवरी 2024 | बुधवार | भारत बनाम अफगानिस्तान | तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच | एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | अभी तय नहीं |
इंग्लैंड के भारत दौरे का कार्यक्रम
तारीख | दिन | टीमें | मुकाबला | मैदान | समय |
25 से 29 जनवरी 2024 | गुरुवार-सोमवार | भारत बनाम इंग्लैंड | पहला टेस्ट मैच | राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद | अभी तय नहीं |
02 से 06 फरवरी 2024 | शुक्रवार-मंगलवार | भारत बनाम इंग्लैंड | दूसरा टेस्ट मैच | डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम | अभी तय नहीं |
15 से 19 फरवरी 2024 | गुरुवार-सोमवार | भारत बनाम इंग्लैंड | तीसरा टेस्ट मैच | सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट | अभी तय नहीं |
23 से 27 फरवरी 2024 | शुक्रवार-मंगलवार | भारत बनाम इंग्लैंड | चौथा टेस्ट मैच | झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रांची | अभी तय नहीं |
07 से 11 मार्च 2024 | गुरुवार-सोमवार | भारत बनाम इंग्लैंड | पांचवां टेस्ट मैच | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | अभी तय नहीं |