भारत ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर शुक्रवार (21 सितंबर) को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप-2018 के सुपर-4 दौर के मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 49.1 ओवरों में 173 रनों पर ही ढेर कर दिया और फिर आसान से लक्ष्य को 36.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 104 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 83 रनों की पारी खेली। शिखर धवन ने 47 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए।
इससे पहले, भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। बांग्लादेश की तरफ से निचले क्रम के बल्लेबाज मेहेदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। उन्हीं के कारण बांग्लादेश इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। बांग्लादेश ने अपना सात विकेट महज 101 रनों पर ही खो दिए थे लेकिन इसके बाद हसन ने कप्तान मशरफे मुर्तजा (26) के साथ आठवें विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। भारत के लिए वनडे टीम में वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा ने चार विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के हिस्से तीन-तीन विकेट लिए।
India vs Bangladesh Cricket Score, Asia Cup 2018 क्रिकेट स्कोर अपडेट्स
मैच का लाइव प्रसारण आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports हिंदी, Star Sports हिंदी HD, Star Sports 1 SELECT समेत Star Sports 1 SELECT HD पर देख सकते हैं। इसके अलावा Hotstar पर मुकाबले की स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।
India vs Bangladesh Cricket Score, Asia Cup 2018 क्रिकेट स्कोर अपडेट्स:
– 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में धोनी आउट। 33 रन की स्कोर पर पवेलियन लौटे धोनी। भारत को जीत के लिए 4 रन की जरूरत।
– 34वां ओवर कप्तान मशरफे मुर्तजा डालने आए। पहली गेंद पर एक रन, दूसरी गेंद डॉट और तीसरी गेंद पर एक रन आया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं आया। पांचवी गेंद पर धोनी ने मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर डॉट। भारत- 164/2 (34)
– 32वें ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर धोनी ने चौका जड़ा तो अगली गेंद नॉ बॉल रही जिस पर धोनी ने सीधा शॉट खेलकर चौका लगाया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवी और आखिरी गेंद पर 2-2 रन आए। भारत- 159/2 (32)
– 30वां ओवर रूबैल हुसैन को सौंपा गया। पहली और दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने कोई रन नहीं लिया। तीसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक चेंज की। चौथी गेंद पर एक रन आया। पांचवी गेंद पर रोहित ने चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर सिंगल। भारत- 142/2 (30)
– रूबैल हुसैन अपना चौथा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर सिंगल आया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर भी एक रन आया। चौथी गेंद पर धोनी ने चौका लगाया। पांचवी और आखिरी गेंद पर एक-एक रन आया। भारत- 130/2 (28)
– 28 रन के निजी स्कोर पर आंबाती रायडू कैच आउट हुए। दिनेश कार्तिक की जगह एमएस धोनी रोहित शर्मा का साथ देने क्रीज पर आए हैं। 25वें ओवर में रोहित के एक छक्के के बदौलत भारतीय बल्लेबाजों ने 11 रन बटोरे। भारत- 117/2 (25)
– शाकिब अल हसन अपना 7वां ओवर डालने आए। पहली और दूसरी गेंद पर रोहित ने कोई रन नहीं लिया, लेकिन तीसरी गेंद पर गगन चुंबी छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए। भारत- 105/1 (23)
-16.2 ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने डीप मिड विकेटकी दिशा में छक्का लगाया। भारत को यहां से जीत के लिए 99 रन की दरकार है। भारत- 75/1 (17)
-भारत ने 9 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 15, जबकि शिखर धवन 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया इस वक्त 5.44 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
-मुस्तफिजुर्र रहीम को गेंद सौंप दी गई है। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर रोहित ने एक रन के लिए दौड़ लगाई। चौथी बॉल पर धवन ने भारत की पारी का पहला चौका लगाया। इस ओवर से 7 रन। भारत- 27/0 (5)
-मुर्तजा अपने दूसरे ओवर में। पहली दो बॉल पर धवन कोई भी रन नहीं ले सके। अगली गेंद पर धवन ने थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाया। चौथी बॉल पर फिर से बाउंड्री। भारत- 15/0 (3)
–बांग्लादेश ने टीम इंडिया को जीत के लिए 174 रन का टारगेट दिया है।
-भुवनेश्वर कुमार अपने नौवें ओवर में। पहली दो गेंदों पर मुर्तजा ने लगातार छक्के लगाए, लेकिन अगली ही गेंद पर बुमराह के हाथों कैच आउट। भारत को आठवीं सफलता हाथ लगी। बांग्लादेश- 167/8 (47)
–बांग्लादेश ने 37 ओवर के खेल तक 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। फिलहाल मेहदी हसन 14, जबकि मुर्तजा 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश 3.22 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
[matchcode-to-post id=”inba09212018187194″]
-जसप्रीत बुमराह अपने छठे ओवर में। पहली गेंद डॉट। अगली बॉल पर सोसेदेक ने सिंगल लिया। अगली दो बॉल डॉट। पांचवीं गेंद पर दो रन के लिए दौड़। बांग्लादेश- 90/5 (30)
-बांग्लादेश ने 27 ओवर के खेल तक 5 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। फिलहाल महमुदुल्लाह 13, जबकि मोसादेक 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश 3.07 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
-चहल चौथे ओवर के साथ। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर महमुदुल्लाह ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 5 रन। बांग्लादेश- 72/5 (21)
-चहल अपने दूसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली दो बॉल पर एक-एक रन के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच दौड़। पांचवीं गेंद डॉट। लास्ट पर सिंगल। बांग्लादेश- 63/4 (17)
-जडेजा अपने तीसरे ओवर में। पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर मिथुन ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 4 रन। बांग्लादेश- 56/3 (14)
-बांग्लादेश ने 9 ओवर के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। फिलहाल मुशफिकुर रहीम 7, जबकि शाकिब अल हसन 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश 3.44 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
–बुमराह अपने तीसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर हुसैन, शिखर धवन के हाथों कैच आउट। इसी के साथ बांग्लादेश को पहला झटका लगा। क्रीज पर मुशफिकुर आ चुके हैं। दूसरी गेंद डॉट। अगली बॉल पर सिंगल के साथ मुशफिकुर ने अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर शाकिब ने चौका जड़ा। बांग्लादेश- 21/2 (6)
-जसप्रीत बुमराह अपने दूसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर हुसैन ने तीन रनों के लिए दौड़ लगाई। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी बॉल पर दास ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाया। इस ओवर से कुल 7 रन। बांग्लादेश- 14/0 (4)
-पाकिस्तान के खिलाफ हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को चोट लग गई थी, जिसकी वजह से इस मैच में रवींद्र जडेजा का मौका दिया गया है। बांग्लादेश ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मोमिनुल हक और अबु हैदर कह जगह मुश्फिकुर रहीम और मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में जगह दी गई है।
–भारत ने एशिया कप एकदिवसीय टूर्नामेंट के सुपर फोर मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारतीय टीम में चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह रविन्द्र जडेजा को शामिल किया गया है।