Bangladesh vs Sri Lanka ICC World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के 38वें मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका टीम इस हार से सेमीफाइनल की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की क्वालिफिकेशन रेस दिलचस्प हो गई। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंकाई टीम 279 रन पर सिमट गई। एक समय श्रीलंकाई पारी का स्कोर 300 तक जाता दिख रहा था, लेकिन असलांका (108) के आउट होने के बाद श्रीलंका के आखिरी 2 विकेट भी जल्दी गिर गए। दुष्मंता चमीरा का रन आउट श्रीलंका का आखिरी विकेट था। बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। बांग्लादेश के लिए नजमुल हसन शान्तो 90 और शाकिब अल हसन 82 ने 274 के लक्ष्य को आसान बना दिया। श्रीलंका के लिए दिलशान मुशंका ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा महेश तीक्ष्णा और एंजलो मैथ्यूज ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच को एंजलो मैथ्यूज को टाइम आउट करने के लिए भी याद रखा जाएगा। बांग्लादेश की जीत से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की क्वालिफिकेशन की रेस दिलचस्प हो गई। श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और नीदरलैंड्स में दो टीमें ही क्वालिफाई कर पाएंगी। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच की बॉल-टू-बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।
ICC Cricket World Cup, 2023
Bangladesh
282/7 (41.1)
Sri Lanka
279 (49.3)
Match Ended ( Day – Match 38 )
Bangladesh beat Sri Lanka by 3 wickets
Bangladesh vs Sri Lanka, World Cup 2023: एंजलो मैथ्यूज के टाइम आउट को याद रखा जाएगा
विराट के 49वें शतक पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहम्मद हफीज ने कोहली को स्वार्थी बताया है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें। World Cup: विराट कोहली को लेकर आमने-सामने पाकिस्तानी दिग्गज, एक ने कहा मतलबी तो दूसरे ने बताया समझदार
विराट कोहली ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड शतक लगाया। उनके शतक के बाद रविंद्र जडेजा ने कहा किसी की नजर नहीं लगनी चाहिए। पूरी खबर के लिए विराट कोहली के शतक पर हुआ सवाल तो रविंद्र जडेजा ने दी हिदायत, कहा- बस नजर मत लगाना…
दिल्ली में कई दिनों से छाई धुंध की चादर छट गई है, इसलिए अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच तय समय पर शुरू होगा। पॉल्यूशन की वजह से इस मैच के रद्द होने पर भी सस्पेंस था। हालांकि आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर फिर से रोशनी खराब होती है तो मैच को रोक दिया जाएगा।
लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, तौहीद हृदय, महेदी हसन/नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम
पथुम निसांका, कुसल परेरा/दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुनिथ वेल्लालगे/धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्षणा, कासुन राजिता, दुष्मंता चमीरा, दिलशान मदुशंका
बांग्लादेश और श्रीलंका को 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए आज किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वर्ल्ड कप 2023 अंक तालिका की टॉप 8 टीमें ही चैंपियंस ट्रॉफी खेल पाएंगी। श्रीलंका अभी 7वें पर तो वहीं बांग्लादेश नौवें स्थान पर है। श्रीलंका को टॉप 8 में बरकरार रहने के लिए जीतना होगा तो वहीं बांग्लादेश जीत के साथ टॉप 8 में एंट्री करना चाहेगी।
साल 2013 के बाद से दिल्ली में 9 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 7 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस विश्व कप में 4 में से तीन में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इस विश्व कप के लिए इस्तेमाल किए गए सभी मैदानों में से दिल्ली में सबसे अधिक इकॉनमी दर (7.25) है और तेज गेंदबाजों के लिए औसत (43.65) सबसे खराब है। शाकिब अल हसन ने श्रीलंका के खिलाफ 26 में से 13 वनडे पारियों में गेंदबाजी की है और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है। विश्व कप 2023 में तेज गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश का सामूहिक औसत 18.87 है, जो सभी टीमों में सबसे कम है।