Bangladesh vs Sri Lanka ICC World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के 38वें मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका टीम इस हार से सेमीफाइनल की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की क्वालिफिकेशन रेस दिलचस्प हो गई। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंकाई टीम 279 रन पर सिमट गई। एक समय श्रीलंकाई पारी का स्कोर 300 तक जाता दिख रहा था, लेकिन असलांका (108) के आउट होने के बाद श्रीलंका के आखिरी 2 विकेट भी जल्दी गिर गए। दुष्मंता चमीरा का रन आउट श्रीलंका का आखिरी विकेट था। बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। बांग्लादेश के लिए नजमुल हसन शान्तो 90 और शाकिब अल हसन 82 ने 274 के लक्ष्य को आसान बना दिया। श्रीलंका के लिए दिलशान मुशंका ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा महेश तीक्ष्णा और एंजलो मैथ्यूज ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच को एंजलो मैथ्यूज को टाइम आउट करने के लिए भी याद रखा जाएगा। बांग्लादेश की जीत से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की क्वालिफिकेशन की रेस दिलचस्प हो गई। श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और नीदरलैंड्स में दो टीमें ही क्वालिफाई कर पाएंगी। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच की बॉल-टू-बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

Bangladesh 
282/7 (41.1)

vs

Sri Lanka  
279 (49.3)

Match Ended ( Day – Match 38 )
Bangladesh beat Sri Lanka by 3 wickets

Live Updates

Bangladesh vs Sri Lanka, World Cup 2023: एंजलो मैथ्यूज के टाइम आउट को याद रखा जाएगा

22:02 (IST) 6 Nov 2023
Bangladesh vs Sri Lanka Live: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया

बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका टीम इस हार से सेमीफाइनल की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई। बांग्लादेश के लिए नजमुल हसन शान्तो 90 और शाकिब अल हसन 82 ने 274 के लक्ष्य को आसान बना दिया। तौहिद हृदोय 15 और तंजीम हसन शाकिब 9 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए दिलशान मुशंका ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा महेश तीक्ष्णा और एंजलो मैथ्यूज ने 2-2 विकेट लिए। बांग्लादेश की जीत से चैंपियंस ट्रॉफी क्वालिफिकेशन की रेस दिलचस्प हो गई। श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और नीदरलैंड्स में दो टीमें ही क्वालिफाई कर पाएंगी।

21:52 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: बांग्लादेश का 7वां विकेट गिरा

बांग्लादेश की टीम जीत के करीब है, लेकिन इसने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। मेंहदी हसन 3 रन पर आउट हो गए और अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर तंजीम हसन आए हैं।

21:50 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: जीत के करीब बांग्लादेश

बांग्लादेश की टीम अब जीत के बेहद करीब है और उसे इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए 60 गेंदों पर 12 रन बनाने हैं। श्रीलंका के लिए अब जीतना मुश्किल लग रहा है। बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों ही सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हैं। इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 268 रन बना लिए हैं।

21:42 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: बांग्लादेश ने गंवाया छठा विकेट

श्रीलंका ने मैच में वापसी की है और बांग्लादेश का छठा विकेट गिर चुका है। तीक्षणा ने महमुदूल्ला को 22 रन पर आउट कर दिया है और इस टीम को जीत के लिए 69 गेंदों में 29 रन बनाने हैं।

21:37 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: बांग्लादेश का 5वां विकेट गिरा

बांग्लादेश की टीम ने अपना 5वां विकेट 249 रन पर गंवा दिया और मुश्फिकुर रहीम 10 रन बनाकर मधुशंका की गेंद पर आउट हो गए। रहीम के आउट होने के बाद क्रीज पर तौहीद हृदयोय आए हैं। अब जीत के लिए 73 गेंदों पर 31 रन बनाने हैं।

21:34 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: जीत के लिए 78 गेंदों पर 33 रन की जरूरत

बांग्लादेश को जीत के लिए 78 गेंदें पर 33 रन बनाने हैं जो ज्यादा मुश्किल लक्ष्य नहीं है। अभी इस टीम के 6 विकेट शेष हैं और श्रीलंका के हाथ से जीत फिसलती हुई नजर आ रही है। 37 ओवर के बाद इस टीम ने 4 विकेट पर 247 रन बना लिए हैं।

21:14 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: शंटो 90 रन बनाकर आउट हुए

मैथ्यूज ने कप्तान शाकिब को आउट करने के बाद शंटो को भी आउट कर दिया जो 90 रन बनाकर खेल रहे थे। इस टीम को अब जीत के लिए 69 रन बनाने हैं। शंटो का विकेट बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वह पूरी तरह से सेट थे। अब क्रीज पर दो नए बल्लेबाज महमुदूल्ला और मुश्फिकुर रहीम हैं।

21:08 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा

बांग्लादेश का तीसरा विकेट कप्तान शाकिब अल हसन के रूप में गिरा जो 65 गेंदों पर 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 82 रन बनाकर आउट हो गए। इस टीम ने 32 ओवर में 3 विकेट पर 210 रन बना लिए हैं। अब टीम के लिए बांग्लादेश को 18 ओवर में 70 रन बनाने हैं।

20:48 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: बांग्लादेश को जीत के लिए 99 रन की जरूरत

बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए अब 99 रन बनाने हैं। इस टीम ने 28 ओवर में 2 विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। कप्तान शाकिब अल हसन 62 रन जबकि शंटो 80 रन बनाकर नाबाद हैं।

20:29 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: कप्तान शाकिब अल हसन ने लगाया अर्धशतक

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 47 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और इस टीम ने 25 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। कप्ता न शाकिब अल हसन अर्धशतक लगाकर जबकि शंटो 71 रन बनाकर नाबाद हैं।

20:11 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: 20 ओवर का खेल समाप्त, शंटो ने लगाया अर्धशतक

बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर की समाप्ति के बाद 2 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। शंटो ने टीम के लिए अर्धशतक लगा दिया है और 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। शंटो ने कप्तान शाकिब के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कर ली है।

19:35 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: 14 ओवर का खेल खत्म

बांग्लादेश को जीत के लिए अब 205 रन की जरूरत है। दूसरी पारी में 14 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और अब तक इस टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी शाकिब हैं जो 19 रन बनाकर जबकि शंटो भी 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

19:08 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा

बांग्लादेश का दूसरा विकेट कप्तान लिटन दास के रूप में गिरा और वह 22 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए। इस टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं और क्रीज पर अभी शंटो के साथ कप्तान शाकिब अल हसन मौजूद हैं।

18:32 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: बांग्लादेश ने 17 पर गंवाया पहला विकेट

280 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को 17 के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया है। तंजीद हसन 5 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। तंजीद के आउट होने के बाद शान्तो बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

17:51 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: 279 पर सिमटी श्रीलंकाई पारी

बांग्लादेश के खिलाफ एक समय 300 तक जाती दिख रही श्रीलंकाई पारी 279 रन पर ही सिमट गई है। दुष्मंता चमीरा का रन आउट श्रीलंका का आखिरी विकेट था। बांग्लादेश को अब मैच जीतने के लिए 280 रन बनाने होंगे। बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वहीं शोरिफुल इस्लाम और शाकिब को 2-2 विकेट मिले।

17:44 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: चरित असलांका शतक बनाकर पवेलियन लौटे

श्रीलंका को 278 के स्कोर पर आठवां झटका लग गया है। चरित असलांका 108 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। तंजिम हसन साकिब ने यह विकेट हासिल किया।

17:41 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: चरित असलांका ने ठोकी सेंचुरी

श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चरित असलांका ने 101 गेंद में सेंचुरी ठोक दी है। असलांका ने इस शतकीय पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। इस शतक के साथ ही श्रीलंका का स्कोर भी 300 के करीब जा पहुंचा है। 48 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 280/7 है।

16:54 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: मेहदी हसन मिराज ने डी सिल्वा को किया आउट

श्रीलंका ने 213 के स्कोर पर छठा विकेट गंवा दिया है। धनंजय डी सिल्वा 34 रन बनाकर मेहदी हसन मिराज का शिकार बने। मिराज की एक फ्लाइटेट गेंद को आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में डी सिल्वा स्टंप आउट हो गए। चरित असलांका 69 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर हैं।

16:24 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: चरित असलांका की हाफ सेंचुरी

30 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन है। क्रीज पर चरित असलांका हाफ सेंचुरी बनाने के बाद खेल रहे हैं। धनंजय डी सिल्वा 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका ने अभी तक कुसल परेरा (4), कुसल मेंडिस (19), पथुम निसांका (41), सदीरा समरविक्रमा (41) और एंजेलो मैथ्यूज (0) के विकेट गंवाए हैं।

16:14 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: क्या होता है टाइम आउट, जिसके तहत आउट दिए गए मैथ्यूज?

टाइम आउट क्रिकेट की डायरेक्टरी का वह नियम है, जहां कोई बल्लेबाज विकेट गिरने या फिर किसी अन्य बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद क्रीज पर आता है तो उसे 2 मिनट के अंदर पहली गेंद को फेस करना होता है और अगर ऐसा नहीं होता है तो विपक्षी टीम अपील कर सकती है और अंपायर को उसे आउट करार देना होता है। एंजेलो मैथ्यूज इस तरह से आउट पर बहुत नाराज हुए।

16:09 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: एंजेलो मैथ्यू टाइम आउट करार दिए गए

श्रीलंका को एंजेलो मैथ्यूज के रूप में पांचवां झटका लग गया है। क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि कोई बल्लेबाज बिना गेंद खेले ही आउट करार दे दिया गया। दरअसल, मैथ्यूज को अंपायर ने टाइम आउट करार दिया। अंपायर ने पहली बार इस तरह का आउट करार दिया। मैथ्यूज 0 पर ही पवेलियन लौट गए।

15:41 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: बांग्लादेश ने खो दिया रिव्यू

बांग्लादेश ने अपना रिव्यू खो दिया। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर समरविक्रामा बल्ले से टच में लाने से चूक गए और गेंद पैड पर लगी। अंपायर ने आउट दे दिया लेकिन बांग्लादेश ने रिव्यू लिया। फैसला श्रीलंका के पक्ष में रहा।

15:20 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: पथुम निसांका के रूप में श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

पथुम निसांका के रूप में श्रीलंका को तीसरा झटका लग गया है। तंजिम हसन शाकिब ने निसांका को 41 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। श्रीलंका ने 72 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया। निसांका के आउट होने के बाद चरित असलांका बैटिंग के लिए आए। 17 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन है।

15:04 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: शाकिब ने अपने पहले ही ओवर में लिया विकेट

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल कर लिया है। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस 30 गेंद में 19 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। मेंडिस के रूप में श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है। श्रीलंका ने 66 पर दूसरा विकेट गंवाया।

14:54 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 52/1

5 के स्कोर पर पहला विकेट गिर जाने के बाद कुसल मेंडिस और पथुम निसांका ने श्रीलंका की पारी को संभाला है। 10 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 52/1 है। मेंडिस 23 गेंद में 7 पर और निसांका 32 गेंद में 39 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

14:34 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 29/1

6 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन है। श्रीलंका को पहले ही ओवर में शोरिफुल इस्लमा ने झटका दे दिया था। कुसल परेरा 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। पथुम निसांका 23 और कुसल मेंडिस 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

14:08 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: श्रीलंका को पहले ही ओवर में लगा झटका

श्रीलंका को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया है। कुसल परेरा 4 रन बनाकर शोरिफुल इस्लाम के शिकार बन गए हैं। 5 के स्कोर पर श्रीलंका को पहला झटका लग गया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

13:39 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका

13:38 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन शाकिर, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम

13:34 (IST) 6 Nov 2023
BAN vs SL Live: शाकिब ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में बांग्लादेश की टीम में एक बदलाव है। मुस्तफिजुर रहमान की जगह तंजीम शाकिब को शामिल किया गया है। शाकिब ने बताया है कि मुस्तफिजुर फिट नहीं हैं। वहीं श्रीलंकाई टीम में भी 2 अहम बदलाव हैं। कुसल परेरा और धनंजय डी सिल्वा की वापसी हुई है। करुणारत्ने और हेमंता प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।

साल 2013 के बाद से दिल्ली में 9 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 7 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस विश्व कप में 4 में से तीन में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इस विश्व कप के लिए इस्तेमाल किए गए सभी मैदानों में से दिल्ली में सबसे अधिक इकॉनमी दर (7.25) है और तेज गेंदबाजों के लिए औसत (43.65) सबसे खराब है। शाकिब अल हसन ने श्रीलंका के खिलाफ 26 में से 13 वनडे पारियों में गेंदबाजी की है और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है। विश्व कप 2023 में तेज गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश का सामूहिक औसत 18.87 है, जो सभी टीमों में सबसे कम है।