Australia vs Afghanistan Score T20 WC 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के 38वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान 4 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद वह टूर्नामेंट में सुपर-12 के ग्रुप 1 की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। ग्लेन मैक्सवेल प्लेयर ऑफ द मैच जरूर चुने गए, लेकिन राशिद खान मैच का आकर्षण चुराने में सफल रहे। वह 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 23 गेंद में 48 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 168 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए। अफगानिस्तान को 18 गेंद में 49 रन की जरुरत थी। ऐसे में राशिद खान ने 18वें ओवर की आखिरी 2 गेंद पर छक्के जड़कर अफगानिस्तान के फैंस की उम्मीद बढ़ा दी। इस ओवर में 16 रन बने। 19वें ओवर से अफगानिस्तान के खाते में 11 रन आए। आखिरी ओवर में भी उसने 16 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया यह मैच जरूर जीत गया है, लेकिन उसकी चिंता अभी खत्म नहीं हुई है, क्योंकि उसका नेट रनरेट (-) में है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की जीत मेजबान टीम को खिताब की रेस से बाहर कर देगी। वहीं, इंग्लैंड को अब सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ जीत सेमीफाइनल में पहुंचा देगी।पूरी पॉइंट्स टेबल देखने के लिए क्लिक करें।

एडिलेड के एडिलेड ओवल पर खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में 3 बदलाव किए। नियमित कप्तान एरोन फिंच भी प्लेइंग इलेवन में नहीं थे। उनकी जगह टीम की कमान मैथ्यू वेड ने संभाली।

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने उस्मान गनी को मिड-ऑन पर पैट कमिंस के हाथों कैच कराया। गनी 7 गेंद में 2 रन ही बना पाए। अफगानिस्तान को दूसरा झटका रहमानुल्ला गुरबाज के रूप में केन रिचर्डसन ने दिया था। उसने मिड-ऑफ पर डेविड वार्नर के हाथों उन्हें कैच कराया। गुरबाज 17 गेंद में 30 बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के लगाए।

ग्लेन मैक्सवेल ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर गुलबदीन नायब को रन आउट कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया। गुलबदीन 23 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। गुलबदीन नायब और इब्राहिम जादरान ने तीसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। इसी ओवर में एडम जम्पा ने अफगानिस्तान को 2 और झटके दिए।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022

Australia 
168/8 (20.0)

vs

Afghanistan  
164/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Super 12 – Match 26 )
Australia beat Afghanistan by 4 runs

जम्पा ने 14वें ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और नजीबुल्लाह को पवेलियन भेजा। इब्राहिम जादरान ने 33 गेंद में 26 रन बनाए। नजीबुल्लाह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

ऑस्ट्रेलिया को छठी सफलता जोश हेजलवुड ने दिलाई। उन्होंने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद नबी को डीप स्क्वायर लेग पर डेविड वार्नर के हाथों लपकवाया। नबी 2 गेंद में एक रन ही बना पाए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहे। नवीन-उल-हक ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। फजलहक फारुकी ने 29 रन देकर दो विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तूफानी हुई थी। उसने 2 ओवर में ही 22 रन ठोक दिए थे, लेकिन तीसरे ओवर की पहली गेंद पर उसे कैमरन ग्रीन का विकेट गंवाना पड़ा। ग्रीन 2 गेंद में 3 रन बनाकर फजलहक फारुकी की गेंद पर गुलबदीन नायब को कैच थमा बैठे। इसके बाद उसने पावरप्ले के अंतिम ओवर यानी छठे ओवर में 2 विकेट गंवाए।

नवीन-उल-हक ने दूसरी गेंद पर डेविड वार्नर को बोल्ड किया। वार्नर 18 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके लगाए। आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ एलबीडब्ल्यू हो गए। स्मिथ 4 गेंद में 4 रन ही बना पाए।

चौथे विकेट के रूप में मिशेल मार्श पवेलियन लौटे। उन्हें मुजीब उर रहमान ने विकेट के पीछे गुरबाज के हाथों कैच कराया। मिशेल मार्श 31 गेंद में 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका राशिद खान ने दिया। राशिद खान ने मार्कस स्टोइनिस को उस्मान गनी के हाथों कैच कराया। स्टोइनिस 21 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 2 छक्के लगाए।

फजलहक फारुकी ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया। उन्होंने इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड को बोल्ड किया। वेड ने एक चौके की मदद से 8 गेंद में 6 रन बनाए।

नवीन-उल-हक ने 19वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 2 झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर पैट कमिंस को डीप कवर में राशिद खान के हाथों कैच कराया। आखिरी गेंद पर केन रिचर्डसन को डायरेक्ट थ्रो से रन आउट भी कर दिया। रिचर्डसन एक रन बना और कमिंस बिना खोले पवेलियन लौटे।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं। ये है अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), उस्मान गनी, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, दरवेश रसूली, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारुकी।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: कैमरन ग्रीन, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), पैट कमिंस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।