भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। भारत का विदेशी जमीन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह पहला डे-नाइट टेस्ट है। मैच के पहले दिन गुरुवार (17 दिसंबर) को भारत ने 6 विकेट पर 233 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 15 और ऋद्धिमान साहा 9 रन बनाकर नाबाद हैं।
अजिंक्य रहाणे 92 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मिशेल स्टार्क ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले कप्तान विराट कोहली 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका टेस्ट क्रिकेट में यह 22वां अर्धशतक है। कोहली ने 180 गेंद की पारी में 8 चौके लगाए। जोश हेजलवुड की थ्रो पर नाथन लियोन ने उन्हें रनआउट किया। हनुमा विहारी (16) को हेजलवुड ने एलबीडब्ल्यू किया।
IND vs AUS 1st Test: हाथ से खून बहने के बावजूद क्रीज पर डटे विराट कोहली, जड़ा पचासा; देखें VIDEO
चेतेश्वर पुजारा अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। लियोन ने उन्हें लबुशेन के हाथों कैच कराया। वे 160 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए।मयंक अग्रवाल ने 17 रन बनाए। पृथ्वी शॉ खाता भी नहीं खोल सके। स्टार्क ने दो विकेट लिए। हेजलवुड, कमिंस और लियोन ने एक-एक विकेट लिए।
IND vs AUS 1st Test: विराट कोहली ने एडिलेड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, MS DHONI को छोड़ दिया पीछे
Highlights
पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर 233 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक रविचंद्रन अश्विन 15 और ऋद्धिमान साहा 9 रन बनाकर नाबाद हैं। कोहली 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका टेस्ट क्रिकेट में यह 22वां अर्धशतक है। कोहली ने 180 गेंद की पारी में 8 चौके लगाए। अजिंक्य रहाणे 92 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मिशेल स्टार्क ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। हनुमा विहारी (16) को हेजलवुड ने एलबीडब्ल्यू किया।
अजिंक्य रहाणे 92 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मिशेल स्टार्क ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। रहाणे के बाद क्रीज पर ऋद्धिमान साहा उतरे। उनके साथ हनुमा विहारी है। दोनों खिलाड़ी दिन के खेल का अंत नाबाद लौट कर करना चाहेंगे।
कप्तान विराट कोहली 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका टेस्ट क्रिकेट में यह 22वां अर्धशतक है। कोहली ने 180 गेंद की पारी में 8 चौके लगाए। जोश हेजलवुड की थ्रो पर नाथन लियोन ने उन्हें रनआउट किया। अजिंक्य रहाणे ने सिंगल लेने के लिए कॉल किया, लेकिन वे खुद रुक गए। कोहली पलटकर वापिस अपनी क्रीज में नहीं पहुंच सके। उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। रहाणे ने अपनी गलती मानी और कोहली से माफी भी मांग ली।
भारत को 50वें ओवर तीसरा झटका लगा। चेतेश्वर पुजारा अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। नाथन लियोन ने उन्हें मार्नस लाबुशने के हाथों कैच कराया। वह 160 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलिय लौटे। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए। पुजारा जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 49.5 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन था। 53 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 103 रन है। विराट कोहली 36 और अजिंक्य रहाणे एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
43वें ओवर में विराट कोहली के हाथ में चोट लगी। खून भी बहा। फिजियो ने ट्रीटमेंट दिया। इसके बाद विराट कोहली फिर से क्रीज पर डट गए। यही नहीं उन्होंने मिशेल स्टार्क के इस ओवर की आखिरी गेंद पर चौका भी मारा। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 79 रन है। चेतेश्वर पुजारा 145 गेंद में 30 और विराट कोहली 79 गेंद में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 156 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।
डिनर ब्रेक के बाद भारत ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 32 ओवर के बाद 2 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 109 गेंद में 26 और विराट कोहली 43 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 84 गेंदों में 28 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत का दूसरा विकेट 32 रन के स्कोर पर मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा था।
जब डिनर के लिए ब्रेक हुआ था, तब तक 25 ओवर फेंके गए थे। तब भारत का स्कोर 2 विकेट पर 41 रन था। चेतेश्वर पुजारा 88 गेंद में 17 और विराट कोहली 22 गेंद में 5 रन बनाकर नाबाद थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिए हैं। जोश हेजलवुड और कैमरन ग्रीन को कोई सफलता नहीं मिली है।
भारत को 19वें ओवर में दूसरा झटका लगा। पैट कमिंस ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर दिया। मयंक अग्रवाल 2 चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। मयंक जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन था। मयंक की जगह विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। चेतेश्वर पुजारा 72 गेंद खेल चुके हैं। हालांकि, उनके खाते में अभी 14 रन ही जुड़े हैं।
12 ओवरो में भारत का स्कोर एक विकेट पर 25 रन था। चेतेश्वर पुजारा ने 45 गेंद में 14 और मयंक अग्रवाल ने 25 गेंद में 10 रन बनाए थे। भारत की ओर से तब तक एक बाउंड्री लगी थी, जो मयंक के बल्ले से निकली थी। मयंक अग्रवाल ने 10वें ओवर में जोश हेजलवुड की आखिरी गेंद पर चौका लगाया था।
भारत की ओर से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर पृथ्वी को बोल्ड कर दिया। पृथ्वी खाता भी नहीं खोल पाए। उनकी जगह चेतेश्वर पुजारा ने क्रीज संभाली। पुजारा ने स्टार्क की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। इस क्रीज पर उनके साथ मयंक अग्रवाल हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत से ज्यादा डे-नाइट टेस्ट खेले हैं। भारत ने अब तक एक, जबकि उसने 7 पिंक बॉल टेस्ट मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सातों मैच अपने नाम किए हैं। भारत ने भी जो एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट खेला है, उसने भी उसे अपने नाम किया है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुसने, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन।
भारतीय टीम की प्लेइंग-11: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
चोट से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे बड़ी दिक्कत ओपनिंग के लिए है। डेविड वॉर्नर और विल पुकोव्स्की पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। कैमरून ग्रीन भी भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में चोटिल हो गए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियन टीम मैनेजमेंट ने मार्कस हैरिस को टीम में शामिल किया। वे जो बर्न्स के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। जबकि मार्नस लाबुशाने और स्टीव स्मिथ तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
भारत में 2019 में एक्सपेरिमेंट के तौर पर दलीप ट्रॉफी को डे-नाइट फॉर्मेट में पिंक बॉल से खेला गया था। हालांकि इसके कुछ समय बाद ही टूर्नामेंट दोबारा रेड बॉल पर लौट आया था। मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ उस दिलीप ट्रॉफी का हिस्सा थे जो डे-नाइट फॉर्मेट में खेली गई थी।
विराट कोहली ने एडिलेड ओवल ग्राउंड पर 3 टेस्ट खेले हैं। इसमें उन्होंने 71.83 की औसत से 431 रन बनाए। इसमें 3 सेंचुरी भी शामिल है। वे अगर इस टेस्ट में एक शतक लगा देते हैं, तो वे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। कोहली कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बैट्समैन बन जाएंगे। 2018 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट में 31 रन से शिकस्त दी थी।
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को पिछली दो टेस्ट सीरीज में शिकस्त दे चुकी है। टीम इंडिया ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से शिकस्त दी थी। टीम की ऑस्ट्रेलिया में यह पहली टेस्ट सीरीज जीत थी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 98 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें भारत ने 28 और ऑस्ट्रेलिया ने 42 मैच जीते हैं। जबकि 27 मैच ड्रॉ और 1 बेनतीजा रहा। वहीं ऑस्ट्रेलिया में दोनों के बीच 48 मैच खेले गए। इसमें से भारत ने सिर्फ 7 और ऑस्ट्रेलिया ने 29 मैचों में जीत हासिल की। 12 मैच ड्रॉ रहे।