AUS vs NZ Dream11 Team Prediction: आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप 2023 के 27वें मैच में शनिवार 28 अक्टूबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी। यह मैच सुबह साढ़े दस बजे से खेला जाना है, इसलिए इस मैच पर ओस का कोई असर नहीं पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 5 में से 3 मैच जीते हैं। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने 5 में से 4 मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबप पर है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी गेम में नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर ने शतक लगाया, जबकि स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक लगाए। ऑस्ट्रेलियाई पारी के मुख्य सितारे ग्लेन मैक्सवेल रहे। ग्लेन मैक्सवेल ने सिर्फ 44 गेंद पर 106 रन बनाए। 400 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स 90 रन पर ढेर हो गई और 309 रन से मैच हार गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने तीन ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 4 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड ने अपने आखिरी मैच में भारत का सामना किया और 50 ओवर में 273 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उनकी बल्लेबाजी लाइनअप को आखिरी 15 ओवर्स में संघर्ष करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने अंतिम 6 विकेट सिर्फ 68 रन पर गंवा दिए। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल शीर्ष स्कोरर रहे। भारत ने 274 रन के लक्ष्य को 48 ओवर में हासिल कर लिया और छह विकेट से जीत हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच की ड्रीम 11 के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन 1

विकेटकीपर: जोश इंग्लिस, ग्लेन फिलिप्स। बल्लेबाज: डेविड वार्नर, डेवोन कॉनवे। ऑलराउंडर: रचिन रविंद्र, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, डेरिल मिशेल। गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट। कप्तान: ग्लेन मैक्सवेल। उप-कप्तान: रचिन रविंद्र।

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच की ड्रीम 11 के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन 2

विकेटकीपर: जोश इंग्लिस। बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, डेवोन कॉनवे, डेविड वार्नर। ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, डेरिल मिचेल। गेंदबाज: जोश हेजलवुड, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी। कप्तान: डेविड वार्नर। उपकप्तान: मार्कस स्टोइनिस।