Virat Kohli made 5 records after hitting 71st International Century: एशिया कप 2022 में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पुराने रंग में दिखे। उन्होंने टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने लगभग 3 लंबे इंतजार को खत्म किया। इसके साथ ही उन्होंने 5 रिकॉर्ड बनाए। वह दो मामलों मे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से आगे निकले, तो दो में उनके क्लब में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी के एक रिकॉर्ड की बराबरी की।

टीम इंडिया के लिए टी-20 मैच में सर्वोच्च स्कोर – विराट ने इस मैच में 61 गेंदों पर 12 चौके और 6 छक्के की मदद से 122 रन बनाए। उन्होंने करीब 200 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके और एक टी-20 मैच में टीम इंडिया के लिए सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने साल 2017 में 43 गेंदों पर 12 चौके और 10 छक्के की मदद से श्रीलंका के खिलाफ 118 रन बनाए थे।

टी-20 में सबसे ज्यादा 50+स्कोर विराट कोहली ने टी-20 में सबसे ज्यादा 50+स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बनगए। इस मैच से पहले श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़कर रोहित शर्मा ने उनकी बराबरी की थी। अब कोहली शतक जड़कर उनसे आगे निकल गए। रोहित ने अबतक 28 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं।

टी-20 में 3500 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज – अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर विराट कोहली टी-20 में 3500 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बनगए। रोहित शर्मा इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। विराट के अब 51.94 की औसत से 3,584 रन हो गए हैं। रोहित ने 136 मैचों में 32.32 की औसत से 3,620 रन बनाए हैं।

टी-20 100 छक्का लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज- विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ छह छक्के लगाए। इसके साथ ही वह टी-20 100 छक्का लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। अबतक विराट ने 104 छक्के जड़े हैं और टी-20आई में 9वें सबसे ज्यादा छक्के लगाने बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम सबसे ज्यादा छक्के हैं। उन्होंने कुल 172 छक्के जड़े हैं। उनके बाद रोहित शर्मा (171), वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (124), इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन (120) और ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच (117) हैं।

टी-20 में में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के रिकॉर्ड की बराबरी – अफगानिस्तान के खिलाफ इस शानदार पारी के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने टी-20 में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी की उन्होंने बराबरी की। दोनों 13-13 बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं।