Arjun Tendulkar-Sanniya Chandhok Age Difference: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भले की क्रिकेट जगत में उतना नाम अब तक नहीं बना पाए हों, लेकिन शादी के मामले में वो अपने पिता के नक्शे-कदम पर पूरी तरह से चल रहे हैं। दरअसल सचिन तेंदुलकर ने अंजली तेंदुलकर से जब शादी की थी तब अंजलि, सचिन से उम्र में 5 साल बड़ी थीं और अब अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक भी उनसे उम्र में इतनी बड़ी हैं।
अर्जुन से उम्र में बड़ी हैं सानिया चंडोक
कथित रूप से अर्जुन तेंदुलकर की इंगेजमेंट सानिया चंडोक के साथ 13 अगस्त 2025 को हुई। अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर 1999 को हुआ था और वो इस वक्त 25 साल के हैं जबकि सानिया चंडोक का जन्म 23 जून 1998 को हुआ था और वो इस वक्त 26 साल की हैं यानी अर्जुन और सानिया की उम्र में एक साल से ज्यादा का फासला है और सानिया, अर्जुन से उम्र में बड़ी हैं। वहीं अर्जुन अपनी बड़ी बहन सारा तेंदुलकर से 2 साल छोटे हैं।
सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर में है 5 साल का फर्क
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था और इस वक्त सचिन 52 साल के हैं जबकि उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर का जन्म 10 नवंबर 1967 में हुआ था और दोनों के बीच उम्र का 5 साल का फासला है। सचिन तेंदुलकर ने अंजलि के साथ 24 मई 1995 को शादी की थी और तब वो 22 साल के थे जबकि उनकी पत्नी अंजलि शादी के वक्त 27 साल की थीं।
