मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ सगाई के बाद सानिया चंडोक सुर्खियों में हैं। अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर और सानिया क्लोज फ्रेंड हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों का एक वीडियो भी वायरल है। सारा ने अक्टूबर 2024 में यह वीडियो शेयर किया था, जो किसी गर्ल्स ट्रिप का लग रहा है।
“टेबल फॉर थ्री” कैप्शन वाले इस वीडियो में सारा, सानिया और उनकी एक दोस्त अलग-अगल जगहों पर अलग-अलग आउटफिट्स में दिखाई देती हैं। सानिया की अर्जुन तेंदुलकर से सगाई की खबर के बाद अब यह क्लिप चर्चा में है। इससे पता चलता है कि सानिया सगाई से बहुत पहले से ही तेंदुलकर परिवार के काफी करीब थीं।
13 अगस्त को अर्जुन-सानिया की सगाई
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने इसी हफ्ते अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया। सचिन तेंदुलकर के बेटे और 25 वर्षीय क्रिकेटर ने 13 अगस्त को 26 वर्षीय सानिया से एक निजी समारोह में सगाई की। इसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। व्यवसायी रवि घई की नातिन सानिया फूड एंड हॉस्पिटैल्टी इंडस्ट्री से जुड़े परिवार से आती हैं। घई परिवार ग्रेविस समूह चलाता है। वह बास्किन रॉबिन्स को भारत में चलता है और द ब्रुकलिन क्रीमरी का मालिक है।
अर्जुन और सानिया की उम्र चर्चा का विषय
अर्जुन और सानिया के बीच उम्र में एक साल से थोड़ा ज्यादा का अंतर है। यह पहले ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन हुआ है। सानिया से अर्जुन के छोटे होने के कारण इसकी तुलना सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर से की जा रही है। सचिन और अंजलि ने 1995 में शादी की थी। अंजलि उनसे पांच साल बड़ी थीं। फिलहाल सबका ध्यान तेंदुलकर परिवार के नए अध्याय पर है। पुराने ट्रैवल के वीडियो से लेकर पारिवारिक रस्मों तक अर्जुन और सानिया से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं और ध्यान खींच रही हैं।