मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने दिसंबर 2023 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। मुंबई से मौका न मिलने पर पर उन्होंने गोवा का दामन थामा था। राजस्थान के खिलाफ मैच में निगाहें अर्जुन की गेंदबाजी पर थी, लेकिन सचिन के बेटे ने बल्लेबाजी से ध्यान आकर्षित किया। नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए बाएं हाथ के अर्जुन ने शतक जड़कर सनसनी मचा दी।

सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर ने 207 गेंद पर 120 रन की पारी और अपने पिता सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हो गए। वह रणजी डेब्यू पर शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए। सचिन तेंदुलकर ने 38 साल पहले महज 15 साल की उम्र में रणजी डेब्यू पर शतक जड़ा था। गुजरात के खिलाफ मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।

पिता सचिन के नक्शेकदम पर अर्जुन तेंदुलकर, होने वाली पत्नी सानिया चंडोक हैं उम्र में इतनी बड़ी

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

अर्जुन के क्रिकेट करियर की बात करें तो रणजी डेब्यू पर शतक जड़ने के अलावा शायद ही कोई अन्य उपलब्धि उन्होंने हासिल की हो। 24 सितंबर 1999 को जन्में अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर की बात करें तो फर्स्ट क्लास में उन्होंने 17 मैच 33.51 के औसत से 37 विकेट लिए। 23.23 के औसत से 532 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

आईपीएल में अर्जुन को कुछ खास मौके नहीं मिले

अर्जुन ने लिस्ट ए क्रिकेट में 18 मैच में 25 विकेट लिए हैं और 102 रन बनाए हैं। टी20 में 24 मैच खेले हैं और 27 विकेट लिए हैं। 11 पारियों में 119 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में भी अर्जुन को कुछ खास मौके नहीं मिले हैं। वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। 5 मैच खेले हैं। 3 विकेट लेने के अलावा 13 रन बनाए हैं। 2025 में वह बेंच पर ही बैठे रह गए। 2024 में 1 मैच खेले। 2023 में उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में उन्हें 4 मैच खेलने को मिले थे।