चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शतकों की बारिश हो रही है। 3 दिन में 5 पारी भी पूरी नहीं हुईं, लेकिन 5 शतक लग गए हैं। हालांकि, पाकिस्तान यहां भी पीछे रह गया है। साउथ अफ्रीका के ओपनर रियान रिकेल्टन ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया। यह वनडे में उनका पहला शतक था। वह चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के पांचवें बल्लेबाज बने। उन्होंने 106 गेंद पर 103 रन की पारी खेली।
रिकेल्टन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 5वां शतक जड़ा। पहला न्यूजीलैंड के ओपनर शतक विल यंग ने जड़ा। इसके बाद टॉम लैथम, तौहीद हृदोय और शुभमन गिल ने शतक जड़ा। पाकिस्तान को छोड़कर हर टीम ने शतक लगाया। अफगानिस्तान की बैटिंग बाकी है। सबसे ज्यादा शतक न्यूजीलैंड की ओर से लगे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के लिए शतक
चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड हर्षल गिब्स के नाम हैं। उन्होंने 3 शतक लगाए हैं। इसके अलावा ग्रीम स्मिछ, जैक्स कैलिस, हाशिम अमला और रेयान रिकेल्टन के नाम 1-1 शतक है। 28 साल के रिकेल्टन ने 7 वनडे की 7 पारियों में 31.33 के औसत से 291 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं।
रिकेल्टन ने 106 गेंद पर 103 रन ठोके
अफगानिस्तान के खिलाफ पारी में रिकेल्टन ने 106 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 103 रन बनाए। उन्होंने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ 128 रन की साझेदारी की। बावुमा ने 58 रन बनाए। इसके बाद रासी वैन डेर डुसेन के साथ 44 रन की साझेदारी। रिकेल्टन के आउट होने पर साउथ अफ्रीका का स्कोर 35.3 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 201 रन था। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में हेनरिक क्लासेन नहीं खेले। पूरी खबर पढ़ें।