चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बुधवार (26 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के लिए शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में यह 10वां शतक था। पाकिस्तान को छोड़कर हर टीम के किसी न किसी खिलाड़ी ने शतक लगा दिया है। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगे हैं। भारत के दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं।

इब्राहिम जादरान के ऐतिहासिक शतक से चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी हो गई है। 2002 और 2017 में भी 10-10 शतक लगे थे। जादरान ने 106 गेंद पर शतक पूरा किया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम, विल यंग और रचिन रविंद्र शतक लगा चुके हैं। भारत के लिए शुभमन गिल और विराट कोहली शतक लगा चुके हैं।

इन टीमों की ओर से आए 1-1 शतक

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के लिए बेन डकेट शतक लगा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस शतक लगा चुके हैं। बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदोय ने शतक लगाया है। साउथ अफ्रीका के लिए रयान रिकल्टन ने शतक लगाया है। टूर्नामेंट का 10वां शतक अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने शतक लगाया।

इब्राहिम जादरान ने वनडे वर्ल्ड कप में भी जड़ा था शतक

यह आईसीसी इवेंट में अफगानिस्तान के लिए दूसरा शतक था। दोनों शतक इब्राहिम जादरान के नाम हैं। इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप में जादरान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में नाबाद 129 रन की पारी खेली थी। इब्राहिम जादरान का यह वनडे में छठा शतक है। वह 7 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। 35 मैच की 35 पारियों में 50.45 का औसत है। 162 उनका सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट करके जोफ्रा आर्चर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। पूरी रिपोर्ट पढ़ें