WBPSC Assistant Engineer Exam 2022 Admit Card: पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमिशन (WBPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने WBPSC AE Recruitment 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in के माध्यम से परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।
आयोग द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर (एग्री इलेक्ट्रिकल) और असिस्टेंट इंजीनियर (एग्री इरिगेशन) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 सितंबर 2022 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर 4 सितंबर 2022 को सुबह 11:30 बजे अपलोड कर दिया जाएगा।
How to download WBPSC Assistant Engineer Exam 2022 Admit Card
स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर देख रहे असिस्टेंट इंजीनियर एडमिट कार्ड 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: फिर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4: अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम में संबंधित विषय से 200 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 2/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।