UPSSSC Supply Inspector Mains Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लोअर / अपर क्लास असिस्टेंट और सप्लाई इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया जाएगा।
परीक्षा का समय दो घंटे का होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12बजे तक लखनऊ में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि पहले इस परीक्षा का आयोजन 29 जून 2022 को किया जाना था, लेकिन परीक्षा तिथि में संशोधन कर 17 जुलाई परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई।
वहीं राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई को किया जाना है। अभी इसके लिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया है। जल्द ही परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना UPSSSC देगा।
UPSSSC Supply Inspector Mains Admit Card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Click here to download your Written exam admit card under the Advt. 03-Exam/2022 के लिंक पर क्लिक करें।3.यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।