UPSSSC Lekhpal Answer Key 2022 released at upsssc.gov.in: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने लेखपाल एग्जाम का आंसर की जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने UPSSSC Lekhpal Exam 2022 में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Lekhpal Exam 2022: इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
आयोग द्वारा यूपी में राजस्व लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 31 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में हुई। अब आयोग ने इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर दिया है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति है तो वह 7 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
How to download UPSSSC Lekhpal Exam Answer Key 2022
स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘विज्ञापन संख्या- 01-परीक्षा/2022, राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0 प0/2021)/02 की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी देखने व उत्तर कुंजी के सापेक्ष आपत्ति दर्ज कराने के लिए यहां क्लिक करें’ पर जाएं।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
स्टेप 4: अब अभ्यर्थी यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की आंसर-की चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
UP Lekhpal Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से यूपी में लेखपाल के 8085 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों से 7 जनवरी से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
