UP Police constable final result 2019: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी वेबसाइट uppbpb.gov.in पर कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षाओं के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट घोषित होने के कुछ मिनट बाद ही वेबसाइट भारी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो गई थी। परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। हालांकि, रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने पर लिंक खुल नहीं रहा है। ऐसा लिखा आ रहा है कि, “सेवा अभी उपलब्ध नहीं है”। बता दें कि यह लिखित परीक्षा 27 और 28 जनवरी को आयोजित की गई थी।

यूपीपीबीपीबी द्वारा रिजर्व्ड पुलिस के लिए 23, 520 और पुलिस पीएसी के लिए 18000 सहित लगभग 41,520 रिक्ति पदों के लिए अधिसूचना जारी की थी। परीक्षा के लिए 2 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। UPPRPB की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यूपी के बुलंदशहर जिले में 1,945 के साथ चयनित उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक थी।

UP Police constable result 2019: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1. कांस्टेबल भर्ती की वेबसाइट upppbpb.gov.in पर जाएं।
2. मुखपृष्ठ पर, ‘यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
3. आप एक नए पृष्ठ पर जाएंगे।
4. पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग-इन करें।
5. परिणाम डाउनलोड करने का विकल्प दिखेगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें।