SJVN Limited Recruitment 2022: एसजेवीएन लिमिटेड ने फील्ड ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी SJVN Limited Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sjvn.nic.in पर 31 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू की गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पब्लिक रिलेशन और आर्किटेक्चर डिस्प्लिन में कुल 7 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, फील्ड ऑफिसर के 2 पद और जूनियर फील्ड ऑफिसर के 5 पद शामिल हैं। फील्ड ऑफिसर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 60,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

Sarkari Naukri Notification 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता?

पब्लिक रिलेशन डिसिप्लिन में नौकरी के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन और जर्नलिज्म /पब्लिक रिलेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Govt Job 2022: कितना देना होगा शुल्क?

फील्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sjvn.nic.in पर 31 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फील्ड ऑफिसर पदों के लिए 600 और जूनियर फील्ड ऑफिसर पदों के लिए 300 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इस सरकारी नौकरी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।