AIIMS Recruitment 2022: ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, पटना ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी AIIMS Patna Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in के माध्यम से 19 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू की गई है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोफेसर के 43 पद, एडिशनल प्रोफेसर के 36 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 47 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 47 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
AIIMS Faculty Vacancy 2022: क्या होनी चाहिए आयु सीमा?
असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है। वहीं, एडिशनल प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आयु 58 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता से जुड़े विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
AIIMS Faculty Application: इतना देना होगा शुल्क
अभ्यर्थी AIIMS Faculty Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर 19 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति /आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपए शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।