त्रिपुरा पुलिस ने कांस्टेबल के पद के लिए पुरुषों और महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रुप सी के तहत कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार त्रिपुरा पुलिस भर्ती रैली में शारीरिक माप, पीईटी और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हो सकते हैं। त्रिपुरा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
Sarkari Naukri Result 2022 LIVE Updates: CHECK HERE
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) प्राइवेट सेक्रेटरी, पर्सनल असिस्टेंट, कैशियर, असिस्टेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर और सीनियर सेक्रेटरी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑफलाइन मोड के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार उम्मीदवार पीएनजीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट pngrb.gov.in पर आवेदन कर सकते है।
स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज पर नोटिस बोर्ड पर क्लिक करें।
स्टेप 3- UPSSSC ITI Instructor Recruitment 2022 Online Form के लिंक पर जाएं।
स्टेप 4- रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5- उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 6- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
आयुसीमा 21 साल से 40 साल तक है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2022 के अनुसार होगी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास दसवीं पास के साथ-साथ आईटीआई सर्टिफिकेट (संबंधित विषय) होना चाहिए। इसके अलावा कैंडीडेट्स का यूपी पीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
रिक्त पद- 2504
जनरल कैटेगरी-1042 सीटें
ओबीसी कैटेगरी- 681 सीटें
ईडब्ल्यूएस वर्ग- 211 सीटें
एससी कैटेगरी-526 सीटें
एसटी कैटेगरी-44 सीटें
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने यूपी में अनुदेशक (इंस्ट्रक्टर) के 2504 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 18 जनवरी 2022 से शुरू होंगे। आवेदन करने के लिए 8 फरवरी 2022 तक का समय दिया गया है। आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 15 फरवरी 2022 तक का समय है। आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
कुल रिक्त पद- 641 पद
जनरल-286 पद
एससी-93 पद
एसटी-68 पद
ओबीसी-133 पद
ईडब्ल्यूएस-61 पद
इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न आएंगे। इन चारों विषयों से 25 अंक के 25 सवाल होंगे और परीक्षा देने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में दी जा सकेगी। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए और परीक्षा शुल्क 700 रुपए है। महिला, एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए है। इनसे परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इस भर्ती के लिए परीक्षा 25 जनवरी से 5 फरवरी 2022 के दौरान होगी। आवेदन करने के लिए कैंडीडट का 10वीं पास होना जरूरी है। चयनित कैंडीडेट्स को 21,700 रुपए वेतन के साथ भत्ते (7वें सीपीसी) भी मिलेंगे। आयुसीमा 18 से 30 वर्ष तक है। आयु की गणना 10 जनवरी, 2022 से होगी।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने क्षेत्रीय कार्यालयों में तकनीशियन के पदों के लिए भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 641 है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कैंडीडेट्स 10 जनवरी, 2022 को रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर विजिट करें।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने हाल ही में वर्कशॉप स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 20 जनवरी से 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकेंगे। यह अभियान 120 पदों की भर्ती के लिए किया जा रहा है।
गृह मंत्रालय जल्द ही साल 2021-22 के लिए कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) (पुरुष और महिला) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने जा रही है। इसके तहत 2788 पदों पर भर्ती की जाएगी।रिपोर्ट के अनुसार, योग्य और इच्छुक पुरुष/महिला उम्मीदवारों से 15 जनवरी 2022 से आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकम्युनिकेशन / इलेक्ट्रिकल / कंप्यूटर साइंस / आईटी / मैकेनिकल में तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पीएसटी, पीईटी, फाइनल लिस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी श्रेणी के अभ्यार्थियों से 400 रुपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 28 फरवरी 2022 तक अपना यूपी पुलिस आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 35400 से लेकर 112400 तक सैलरी दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने हेड ऑपरेटर / हेड ऑपरेटर मैकेनिक के पद के लिए डिप्लोमा इंजीनियर से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 20 जनवरी 2022 से ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को 11 जनवरी, 2022 को सुबह 11 बजे भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मेमोरियल अस्पताल, मध्य रेलवे, भायखला, मुंबई- 400027 में वॉक इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार मध्य रेलवे की आधिकारिक साइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
योग्य उम्मीदवार के लिए 11 जनवरी, 2022 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए कुल 18 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों का चयन तीन महीने के कांट्रैक्ट पर होगा।
सेंट्रल रेलवे ने मेडिकल प्रैक्टिशनर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जनवरी 2022 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cnpnashik.spmcil.com के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वेलफेयर ऑफिसर के पद के लिए सामाजिक विज्ञान में डिग्री या डिप्लोमा। सोशल वर्क में एमए इंडस्ट्रियल रिलेशन, लेबर वेलफेयर और पर्सनल मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन। इसके साथ ही उम्मीदवार को मराठी भाषा का पर्याप्त ज्ञान भी होना चाहिए।
करेंसी नोट प्रेस नासिक ने वेलफेयर ऑफिसर के 1 पद, सुपरवाइजर (टेक्निकल कंट्रोल) के 10 पद, सुपरवाइजर (टेक्निकल ऑपरेशन-प्रिंटिंग) के 05 पद, सुपरवाइजर (ऑफिसियल लैंग्वेज) के 01 पद, सचिवालय सहायक के 01 पद, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 06 पद, जूनियर टेक्नीशियन (प्रिंटिंग/कंट्रोल) के 104 पद और जूनियर टेक्नीशियन (वर्कशॉप) के 21 पदों पर भर्ती करने जा रही है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जनवरी 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर लिंक खोलने की अवधि 04 जनवरी से 25 जनवरी तक है। ऑनलाइन मोड में शुल्क का भुगतान 04 जनवरी से 25 फरवरी तक कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा फरवरी/मार्च 2022 में हो सकती है।
करेंसी नोट प्रेस नासिक वेलफेयर ऑफिसर, सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए आधिकारिक वैबसाइट पर https://cnpnashik.spmcil.com 149 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
