Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार BEL Graduate Apprentice Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 13 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 360 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 100 पद और ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 260 पद शामिल हैं। डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10400 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। जबकि, ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए 11,110 रुपए महीने का स्टाइपेंड मिलेगा।
राजस्थान सबऑर्डिनेट एण्ड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 10 हजार से ज्यादा रिक्त पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए recruitment.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च 2022 है। आखिरी तारीख के बीत जाने के बाद किसी आवेदन फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके तहत बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 9862 और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 901 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri: केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़ी जानकारी भी आपको इस ब्लॉग में मिल जाएगी।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 75 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के 20 पद, आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी के 25 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 30 पद रिक्त हैं।
इन पदों पर आवेदन की शुरुआत 21 फरवरी 2022 से हुई थी। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2022 है। साक्षात्कार/लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पहली सूची 25 मार्च 2022 को आएगी और उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची 22 अप्रैल 2022 को आएगी।
ये भर्ती 150 से अधिक पदों पर ग्रेजुएट, तकनीशियन (डिप्लोमा) और ट्रेड अपरेंटिस के लिए की जा रही है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स के पास 14 मार्च 2022 शाम 5:30 बजे तक का समय है।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- Jobs@FASSI पर जाएं।
स्टेप 3- फूड एनालिस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5- फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
उम्मीदवारों को रसायन विज्ञान या जैव रसायन या सूक्ष्म जीव विज्ञान या डेयरी रसायन विज्ञान या खाद्य प्रौद्योगिकी, खाद्य और पोषण या डेयरी या ऑयल प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडीडेट्स के पास 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपए महीना वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
आवेदन करने वाले कैंडीडेट्स की आयुसीमा 50 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का कार्यकाल 6 महीने का होगा। इसके बाद प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर कार्यकाल को एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
Fssai Recruitment 2022: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड एनालिस्ट के कई पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च 2022 है और रिक्त पदों की संख्या 2 है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाना होगा।
सिक्किम लोक सेवा आयोग (एसपीएससी) ने सिक्किम राज्य स्वास्थ्य सेवा के तहत स्पेशलिस्ट सीनियर ग्रेड पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सिक्किम लोक सेवा आयोग भर्ती 2022 के लिए 11 मार्च 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं। इस पद के लिए उम्मीदवारों को वेतनमान स्तर 2 के तहत 19900 से 63200 रुपए दिए जाएंगे।
इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के साथ 10 वीं पास योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ संधित ट्रेड में अप्रेंटिस प्रशिक्षण पूरा कर चुके उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं या सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक के रूप में सेवा करने वाले उम्मीदवार पात्र हैं।
आवेदन करने की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट है।
इंडियन नेवी ने ट्रेड्समैन स्किल्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 1531 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती से संबंधित ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।
इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत बातचीत के लिए बुलाया जाएगा और इस संबंध में बैंक का निर्णय अंतिम होगा। उम्मीदवारों से 590 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार का ट्रैक रिकॉर्ड आच्छा होना चाहिए। इसके साथ ही सेवानिवृत्त अधिकारी को उनकी सेवानिवृत्ति से पहले बैंक में उनकी पांच साल की सेवा के दौरान कोई बड़ी सजा / जुर्माना नहीं लगा होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की उम्र 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने क्षेत्रीय कार्यालय स्तर, जोनल कार्यालय स्तर और केंद्रीय कार्यालय स्तर पर विभिन्न पदों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवारों को rac.gov.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण क बाद उम्मीदवार 3 मार्च 2022 से पहले लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र भरने के बाद एक प्रति अपने पास रख लें।
उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और डिग्री/डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को बायोडाटा में दिए गए ऑफर लेटर/मेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग के समय 'मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट' जमा करना होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्रेजुएट अपरेंटिस के 8 पदों और डिप्लोमा अपरेंटिस के 9 पदों को भरा जाएगा। ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बी.टेक और डिप्लोमा अपरेंटिस के पर के लिए उम्मीदवारों से संबंधित विषय में डिप्लोमा मांगा गया है। उम्मीदवारों को 9000 तक स्टाइपेंड मिलेगा।
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO)के डिफेंस फूड रिसर्च लेबोरेटरी (DFRL) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 03 मार्च 2022 से पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
Sarkari Naukri: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और राजस्थान सबऑर्डिनेट एण्ड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड में कई पदों पर भर्ती निकल है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से उम्मीदवार लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ ही सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़े अपडेट्स जान सकते हैं। इसके साथ ही यहां हम आपको भर्ती के लिए जरूरी योग्यता के अलावा अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।
