Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार BEL Graduate Apprentice Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 13 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 360 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 100 पद और ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 260 पद शामिल हैं। डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10400 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। जबकि, ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए 11,110 रुपए महीने का स्टाइपेंड मिलेगा।
राजस्थान सबऑर्डिनेट एण्ड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 10 हजार से ज्यादा रिक्त पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए recruitment.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च 2022 है। आखिरी तारीख के बीत जाने के बाद किसी आवेदन फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके तहत बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 9862 और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 901 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri: केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़ी जानकारी भी आपको इस ब्लॉग में मिल जाएगी।
इस अभियान के माध्यम से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 4 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर (यूनानी) के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 17 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार Indian Bank Security Guard Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू की जा चुकी है।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार भारतीय सेना / नौसेना / वायु सेना का भूतपूर्व सैनिक होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 26 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इस अभियान के माध्यम से इंडियन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के कुल 202 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
इंडियन बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू की जा चुकी है।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर उपस्थित हो सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के 8 पद, पंप ऑपरेटर के 1 पद, प्लंबर के 1 पद, इलेक्ट्रीशियन के 1 पद, लाइफ गार्ड के 2 पद और कॉन्स्टेबल के 15 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मल्टी टास्किंग स्टाफ और कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
नॉर्थ ईस्टर्न पुलिस एकेडमी (NEPA) ने कॉन्स्टेबल और मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट राउंड के लिए 25 अप्रैल और 28 अप्रैल 2022 को निर्धारित पते पर उपस्थित हो सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर 25 फरवरी से 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मेडिकल की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
इस अभियान के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर के कुल 35 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मेडिकल ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे बैंड 4 के तहत 15600 रुपए से 39100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
त्रिपुरा पब्लिक सर्विस कमिशन (TPSC) ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा- 2022 के माध्यम से 150 कर्मियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है, जिसमें से 06 रिक्तियां दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए आरक्षित की गई हैं। इससे पहले, कुल 861 रिक्तियों की घोषणा की गई थी, जिसे अब संशोधित कर दिया गया है।
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (Indian Railway Management Services) के लिए भर्ती की जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 05 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को देखें।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 05 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को देखें।
ग्रेजुएट अपरेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक होना चाहिए। वहीं, डिप्लोमा अपरेंटिस उम्मीदवारों के पास मेटलर्जी/ सिविल/ सीएस/ आईटी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अपरेंटिस के 35 पदों को भरा जाएगा। ग्रेजुएट अपरेंटिस के तहत मैकेनिकल के 06, इलैक्ट्रिकल के 06 और माइनिंग के 06 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा डिप्लोमा अपरेंटिस के तहत मेटलर्जी के 06, सिविल के 06 और सीएस/आईटी के 05 पदों को भरा जाएगा।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), भिलाई स्टील प्लांट ने ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अपरेंटिस की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 05 मार्च 2022 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा / कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) / विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई) के आधार पर किया जाएगा।
बता दें की 12वीं पास युवाओं के लिए सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स में नौकरी करने का यह सुनहरा अवसर है। इस पद के लिए उम्मीदवारों को विज्ञान विषय के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से कक्षा 12 या समकक्ष योग्यता मांगी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष मांगी गई है।
बता दें कि सिक्किम, दादर नागर हवेली, अंडमान निकोबार, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कॉन्स्टेबल की नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। इसेक तहत CISF में कुल 1149 रिक्त पदों को भरा जाएगा। सीआईएसएफ में कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन करने के लिए कुछ दिन बचे हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च, 2022 शाम 5 बजे है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 मार्च 2022 तक या उससे पहले सिक्किम लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट -http://www.spscskm.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधित अन्य विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अतिरिक्त योग्यता के साथ बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) सहित योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 01 वर्ष की रोटरी इंटर्नशिप पूरी की होनी चाहिए।
आवेदन जमा करने की लास्ट डेट: 11 मार्च 2022
रिजेक्शन लिस्ट: 17 मार्च 2022
रिजेक्शन के खिलाफ शिकायत: 21 से 25 मार्च 2022 तक
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विशेषज्ञ (सीनियर ग्रेड) के 25, एनेस्थीसिया के 03, सामान्य चिकित्सा के 02, सामान्य सर्जर के 03, ऑप्थल्मोलॉजी के 01, स्त्री रोग और प्रसूति के 03, चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी मेडिसिन के 01, रेडियोलॉजी के 04, माइक्रोबायोलॉजी के 04 और ईएनटी के 04 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सिक्किम लोक सेवा आयोग (एसपीएससी) ने सिक्किम राज्य स्वास्थ्य सेवा के तहत स्पेशलिस्ट सीनियर ग्रेड पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सिक्किम लोक सेवा आयोग भर्ती 2022 के लिए 11 मार्च 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और राजस्थान सबऑर्डिनेट एण्ड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड में कई पदों पर भर्ती निकल है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से उम्मीदवार लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ ही सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़े अपडेट्स जान सकते हैं। इसके साथ ही यहां हम आपको भर्ती के लिए जरूरी योग्यता के अलावा अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।