Sarkari Naukri Sarkari Result 2021: भारतीय स्टेट बैंक में सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) के रिक्त पदों के लिए भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या 1226 है। आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2021 है। इन वैकेंसी के लिए प्रवेश पत्र 12 जनवरी 2022 को जारी होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करें।

Sarkari Naukri Result 2021: CHECK HERE

रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए बड़ा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने सेंट्रल रेलवे में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन 13 दिसंबर 2021 को शुरू हुए थे और उम्मीदवार 27 दिसंबर तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आरआरसी सीआर की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाएं। ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत होगी। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए बहुत कम समय बचा है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करें।

UPSC Success Story: रिक्शा मालिक से चालक बने पिता तो बेटे ने पहले ही अटेंप्ट में क्लीयर की परीक्षा, आज हैं IAS अधिकारी

Live Updates
22:29 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CISF भर्ती 2021

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

22:00 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: टीचर भर्ती 2021

डायरेक्टरेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (DSE), ओडिशा ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dseodisha.in पर 3 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।

21:29 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय सेना भर्ती 2021

भारतीय सेना ने सिख रेजीमेंटल सेंटर और पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट (झारखंड) के तहत विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

20:58 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: RSMSSB MVSI भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 31 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग व क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

20:33 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: RSMSSB MVSI भर्ती के लिए योग्यता

मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा मैकेनिकल इंजीनियरिंग / ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

20:10 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: RSMSSB MVSI भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर के 197 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

19:33 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: RSMSSB MVSI भर्ती 2021

राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर (MVSI) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 31 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

18:43 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: MPPSC भर्ती 2021

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने स्टेट सर्विस एग्जाम 2021 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी।

18:01 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: SBI भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 13 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

17:40 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: SBI भर्ती के लिए योग्यता

इंटरनल ओंबड्समैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 1 दिसंबर 2021 को 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को बैंकिंग, रेगुलेशन, सुपर विजन आदि कार्यों में न्यूनतम सात साल का अनुभव होना चाहिए।

17:01 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: SBI भर्ती रिक्ति विवरण

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में इंटरनल ओंबड्समैन के 2 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

16:33 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: SBI भर्ती 2021

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने इंटरनल ओंबड्समैन पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/careers पर 13 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

16:03 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: ESIC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.esic.nic.in पर 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, एससी / एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपए देना होगा।

15:31 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: ESIC भर्ती के लिए योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 31 जनवरी 2022 को 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री भी होनी चाहिए।

15:05 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: ESIC भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II के 1120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 56100 रुपए से 177500 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा।

14:29 (IST) 27 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: ESIC भर्ती 2021

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), दिल्ली ने इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर (IMO) ग्रेड-II पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.esic.nic.in पर 31 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।

14:00 (IST) 27 Dec 2021
Bombay High Court Recruitment 2021: बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क के 247 पदों पर भर्ती

बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2022 है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bhc.gov.in पर विजिट करें। रिक्त पदों की संख्या 247 है। आवेदन के लिए आयुसीमा 18 वर्ष से 38 वर्ष तक है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

13:19 (IST) 27 Dec 2021
Railway Recruitment 2021: क्या है आवेदन शुल्क

सामान्य कैंडीडेट के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है। एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/पीडब्ल्यूडी/महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है।

12:25 (IST) 27 Dec 2021
Railway Recruitment 2021: क्या है आयुसीमा

आवेदन के लिए आयुसीमा 18 साल से 25 साल तक है। कैंडीडेट्स का चयन ट्रायल बेसिस पर होगा। ट्रायल 40 अंकों का होगा, जिसमें 25 अंक या इससे ज्यादा अंक पाने वाले अगले राउंड के लिए चुने जाएंगे।

11:59 (IST) 27 Dec 2021
Railway Recruitment 2021: कितने हैं रिक्त पद

रिक्त पदों की संख्या 21 है। लेवल 5/4 के 3 पद, लेवल 3/2 के 18 पद है। स्तर 5/4 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी फैकल्टी में कम से कम ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। वहीं स्तर 3/2 के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या मैट्रिक प्लस कोर्स पूरा होना चाहिए।

11:18 (IST) 27 Dec 2021
Railway Recruitment 2021: सेंट्रल रेलवे में निकली कई पदों पर भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन 13 दिसंबर 2021 को शुरू हुए थे और उम्मीदवार 27 दिसंबर तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आरआरसी सीआर की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाएं। ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत होगी।

10:44 (IST) 27 Dec 2021
SBI Recruitment 2021: कैसे करें आवेदन

स्टेप 1- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

स्टेप 2- एसबीआई सीबीओ भर्ती से जुड़े लिंक पर जाएं।

स्टेप 3- जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 4- आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करके आवेदन पत्र भरें।

स्टेप 5- जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट कर आवेदन शुल्क भरें।

स्टेप 6- आवेदन को डाउनलोड कर लें और प्रिंट ले लें।

10:06 (IST) 27 Dec 2021
SBI Recruitment 2021: कौन कर सकता है आवेदन

आवेदक के पास भारतीय रिजर्व बैंक की दूसरी सूची के तहत आने वाले किसी कॉमर्शियल बैंक या किसी क्षेत्रीय बैंक में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की आयु सीमा 21 से 30 साल रखी गई है।

09:33 (IST) 27 Dec 2021
SBI Recruitment 2021: भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका

भारतीय स्टेट बैंक में सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) के रिक्त पदों के लिए भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या 1226 है। आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2021 है। इन वैकेंसी के लिए प्रवेश पत्र 12 जनवरी 2022 को जारी होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करें।

08:58 (IST) 27 Dec 2021
AIIMS Nagpur Recruitment 2021: एम्स नागपुर में भी भर्ती

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, नागपुर में भी भर्ती जारी है। यहां प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट की वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर विजिट करें।

08:25 (IST) 27 Dec 2021
AIIMS Gorakhpur Recruitment 2021: एम्स गोरखपुर में किन पदों पर होगी भर्ती

कुल रिक्त पद- 105

प्रोफेसर- 28

एडिशनल प्रोफेसर- 22

एसोसिएट प्रोफेसर- 23

असिस्टेंट प्रोफेसर- 32

07:45 (IST) 27 Dec 2021
AIIMS Recruitment 2021: एम्स गोरखपुर में कई पदों पर भर्ती

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गोरखपुर में कई पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती प्रोफेसर के पदों के लिए हो रही है। रिक्त पदों की संख्या 105 है। आवेदन विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर विजिट करें।

22:49 (IST) 26 Dec 2021
Teacher Recruitment 2022: क्या है आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है। वहीं एससी, एसटी और पीड्ब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

21:56 (IST) 26 Dec 2021
Teacher Recruitment 2022: कब तक कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dseodisha.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 जनवरी 2022 से शुरू होगी और 31 जनवरी 2022 तक आवेदन किया जा सकता है।

21:36 (IST) 26 Dec 2021
Teacher Recruitment 2022: शिक्षकों के लिए निकली भर्ती

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, डीएसई ओडिशा शिक्षक भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके तहत ओडिशा में टीजीटी और अन्य पदों पर 11 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती होगी।