RSMSSB VDO House Keeper Exam Schedule 2022: राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और हाउस कीपर के पद के लिए लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई 2022 को किया जाएगा।
ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हाउस कीपर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आवेदकों को अलग से डाक के जरिए प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि इस परीक्षा के जरिए ग्राम विकास अधिकारी के 3896 के कुल पदों और हाउस कीपर के 33 रिक्त पदों को भरा जाएगा। बीडीओ पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2021 से 9 अक्टूबर 2021 तक चली थी।
वहीं हाउस कीपर पदों के लिए आवेदन 5 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 4 मई 2022 तक चली थी। इन पदों पर भर्तियों के लिए ग्रेजुएशन पास अधिकतम शैक्षणिक योग्यता मांगी गई थी।
RSMSSB VDO House Keeper Exam Schedule 2022 How to Check: ऐसे चेक करें परीक्षा कार्यक्रम
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Latest News सेक्शन में जाएं।
3.यहां VDO 2021 and House Keeper 2022 : Important Information Regarding Exam के लिंक पर क्लिक करें।
4.अब डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
5.परीक्षा शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।