RSMSSB JE Result 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 18 मई 2022 को किया गया था।

परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। नतीजे सिविल डिग्री/डिप्लोमा, मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा और डिग्री और इलेक्ट्रिकल डिग्री/डिप्लोमा के लिए जारी किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। साथ ही कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है।

जनवरी 2022 को शुरू हुई थी आवेदन 19 फरवरी 2022 तक चली थी। कुल रिक्त पदों में से रिक्त 1092 पदों में 1040 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 52 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए थे।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पीडब्ल्यूडी पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में सेल्फ गवर्नेंस यूनिट में जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

RSMSSB JE Result 2022Declared How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Latest News सेक्शन में जाएं।
3.यहां JEN2022(Civil) (Diploma) : List of Selected Candidates for Document Verification के लिंक पर क्लिक करें।
4.अब संबंधित पद के लिए रिजल्ट चेक करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।
5.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।