रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आगे की प्रक्रिया का इंतजार है। जिन कैंडिडे्टस ने इसके लिए आवेदन किया था उनके लिए अब एग्जाम का शेड्यल जारी किया जाना है। एग्जाम के शेड्यूल के बाद कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख का पता चल पाएगा। आरआरबी एनटीपीसी की तरह ही आरआरबी ग्रुप डी के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कोविड -19 प्रोटोकॉल को फॉलो किया जाएगा।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: दिल्ली के रहने वाले अभिषेक जैन ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता लेकिन फिर दूसरे प्रयास में ऐसे किया टॉप

एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपनी संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया से एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद यह चेक कर लें कि उनके द्वारा दी गईं सभी डिटेल्स सही हैं कि नहीं, अगर उसमे कोई गलती हो तो कैंडिडे्टस तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करें।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

देश में एक लाख स्कूल ऐसे जहां केवल एक टीचर, 11 लाख पद खाली, अकेले यूपी में 3.3 लाख, नंबर दो पर बिहार

Live Updates
12:25 (IST) 4 Oct 2021
गणित के टॉपिक्स

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

12:00 (IST) 4 Oct 2021
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा इतना वेतमान

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से रेलवे में 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस एग्जाम के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

11:21 (IST) 4 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

10:28 (IST) 4 Oct 2021
RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

09:37 (IST) 4 Oct 2021
मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

09:06 (IST) 4 Oct 2021
इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

08:38 (IST) 4 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

08:04 (IST) 4 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

07:21 (IST) 4 Oct 2021
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

06:50 (IST) 4 Oct 2021
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

06:25 (IST) 4 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

06:12 (IST) 4 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: उम्मीदवारों ने उठाई यह मांग

RRB NTPC 2021 CBT 1 फाइनल परीक्षा का शेड्यूल घोषित होने के बाद से ही उम्मीदवार RRB Group D परीक्षा का शेड्यूल जारी करने की मांग कर रहे हैं।