RPSC Admit Card 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने RPSC Ground Water Department Recruitment 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC Exam 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा

आयोग द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 1 अगस्त और 2 अगस्त को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा अजमेर जिला मुख्यालय पर होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के अलावा फोटो युक्त पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। सभी उम्मीदवारों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा कोरोना के संबंध में जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

How to download RPSC Ground Water Department Various Post Admit Card 2022

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे है ‘Admit Card for Ground Water Department Recruitment 2022’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां ‘Ground Water Dept. Recruitment 2022’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद ‘Get Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।

स्टेप 5: अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

RPSC Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर जियोफिजिसिस्ट के 5 पद, जूनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट के 8 पद, टेक्निकल असिस्टेंट (केमिस्ट्री) के 4 पद और टेक्निकल असिस्टेंट (हाइड्रोजियोलॉजी) के 36 पद सहित कुल 53 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 3 फरवरी से 2 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।