NHM UP Recruitment 2022: नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश ने पब्लिक हेल्थ नर्स (PHN) ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी NHM UP Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर आज यानी 11 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश में पब्लिक हेल्थ नर्स ट्यूटर के 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 55 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 41 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 4 पद शामिल हैं।

NHM UP PHN Tutor Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

पब्लिक हेल्थ नर्स ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नर्सिंग में B.Sc. या MSc. की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही यूपी नर्स एंड मिडवाइव्स काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

NHM UP PHN Tutor Application: यहां करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी NHM PHN Tutor Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर 11 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।