NHM UP Recruitment 2022: नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश ने पब्लिक हेल्थ नर्स (PHN) ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार UP NHM Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर आज यानी 6 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
NHM UP Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पब्लिक हेल्थ नर्स (PHN) ट्यूटर के 190 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 76 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 19 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 52 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 40 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35000 रुपए प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा।
NHM PHN Tutor Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
उत्तर प्रदेश में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नर्सिंग में B.Sc. या MSc. की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही यूपी नर्स एंड मिडवाइव्स काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
NHM PHN Tutor Application: यहां करें आवेदन
पब्लिक हेल्थ नर्स (PHN) ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर 6 जुलाई से 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन शुल्क भी नहीं जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।