MPHC Recruitment 2022: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज के पदों पर वैकेंसी निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 9 है। आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी 2022 से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2022 है। ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन करने की तारीख 1 मार्च 2022 से 3 मार्च 2022 है।

आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर विजिट करें। लॉ में ग्रेजुएट कैंडीडेट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की परीक्षा भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, सागर, सतना और उज्जैन में आयोजित की जाएगी।

रिक्त 9 पदों में एससी के लिए 1 पद, एसटी के लिए 2 पद, ओबीसी के लिए 1 पद और अनारक्षित वर्ग के लिए 5 पद हैं। किसी भी श्रेणी में टोटल वैकेंसी के 50 परसेंट से अधिक आरक्षण नहीं होगा।

आवेदन के लिए आयुसीमा 35 से 45 वर्ष है। इसके अलावा कैंडीडेट के पास 7 साल का वकालत का अनुभव भी होना चाहिए।

इसके अलावा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल जज, जूनियर डिवीजन (एंट्री लेवल) के लिए भी भर्ती निकाली है। जारी विज्ञापन के अनुसार सिविल जज के 123 रिक्त पद हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए कैंडीडेट के पास लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है।