भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बड़ी संख्या में अपने यहां नौकरी निकाली है। LIC को अपने यहां कुल 8,581 अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर की जरूरत है। अगर आपके पास है ग्रेजुएशन की डिग्री तो आपके लिए इससे अच्छा सरकारी नौकरी का नहीं हो सकता है। आपको जानकर खुशी होगी कि अगर LIC ने आपका चयन किया तो आपको ट्रेनिंग के समय से ही 34,503 रुपये बतौर स्टाइपेंड मिलेगा। इसके बाद आप पूर्णकालिक वेतनमान पर जाएंगे जोकि 21,865 से 55,075 रुपये तक है।

आपको बता दें कि LIC जिन 8,581 पदों पर नियुक्तियां करने जा रही है वे सभी देश के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालय के लिए होंगी। यानी आपका चयन हुआ तो आप अपने निकटवर्ती इलाकों में ही नौकरी पा सकते हैं। इन सभी पोस्ट पर वैकेंसी तीन श्रेणी में है। एजेंट श्रेणी, कर्मचारी श्रेणी और ओपन मार्केट श्रेणी। सभी के लिए पात्रता, वेतमान, आयु आदि अलग—अलग है, इसलिए नियम व शर्तों को अनिवार्यत: पढ़ें और उसके बाद ही आवेदन करें। अच्छी बात ये है कि आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2019 है। यहां क्लिक करके जानिए कि आपके देश में किन किन विभागों में कौन से पद पर सरकारी नौकरी निकली हुई हैं।

आवेदन के संबंध में आवश्यक जानकारियां

योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हो। अगर वो नहीं है तो LIC, मुम्बई से फेलोशिप किया हो। कर्मचारी श्रेणी में चयन के लिए कम से कम तीन साल का संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। जबकि एजेंट श्रेणी के लिए कैंडिडेट के पास 4—5 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए ओपन मार्केट श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम दो साल अनुभव की अनिवार्यता रखी गई है। साथ ही ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से मार्केटिंग में एमबीए/ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी होना चाहिए। संबंधित क्षेत्र में इंश्योरेंस मार्केटिंग की भी अच्छी जानकारी हो।

वेतन: ट्रेनिंग के दौरान 34,503 रुपये। इसके बाद वेतनमान 21,865 से 55,075 रुपये होगा।

आयु सीमा : 21 साल से 30 साल तक आयु हो। यानी कैंडिडेट का जन्म 02 मई 1989 से 01 मई 1998 के बीच होना चाहिए। आयु गणना 01 मई 2019 के आधार पर की जाएगी। ओबीसी कैंडिडेट को तीन साल और एससी/ एसटी वर्ग को पांच साल की छूट दी जाएगी।

यहां इस तरह करें आवेदन:
वेबसाइट http://www.licindia.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर नीचे नीले रंग के बॉक्स में करियर्स लिंक है। इस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही नया वेबपेज खुलेगा। यहां जॉब्स डिस्क्रिप्शन में मौजूद शीर्षक Recruitment of Apprentice Development Officers 2018-19 लिंक पर क्लिक करें। यहां क्लिक हियर फॉर अप्लाई ऑनलाइन लिंक के नीचे जोन (इंग्लिश/हिन्दी) लिंक दिए गए हैं।

डिविजन ऑफिस के अनुसार पदों की संख्या:

मध्य क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल में रिक्तियों का विवरण
भोपाल, पद : 98 (अनारक्षित : 39)
बिलासपुर, पद : 22 (अनारक्षित : 09)
ग्वालियर, पद : 72 (अनारक्षित : 30)
इंदौर, पद : 118 (अनारक्षित : 47)
जबलपुर, पद : 65 (अनारक्षित : 27)
रायपुर, पद : 53 (अनारक्षित : 20)
सतना, पद : 58 (अनारक्षित : 21)
शहडोल, पद : 39 (अनारक्षित : 16)

पूर्व मध्य क्षेत्रीय कार्यालय, पटना में रिक्तियों का विवरण
बेगुसराय, पद : 34 (अनारक्षित : 19)
बरहमपुर, पद : 88 (अनारक्षित : 36)
भागलपुर, पद : 53 (अनारक्षित : 22)
भुवनेश्वर, पद : 46 (अनारक्षित : 18)
कटक, पद : 71 (अनारक्षित : 28)
हजारीबाग, पद : 85 (अनारक्षित : 34)
जमशेदपुर, पद : 96 (अनारक्षित : 39)
मुजफ्फरपुर, पद : 45 (अनारक्षित : 25)
पटना-1, पद : 61 (अनारक्षित : 28)
पटना-2, पद : 61 (अनारक्षित : 29)
संबलपुर, पद : 61 (अनारक्षित : 24)

पूर्व क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता में रिक्तियों का विवरण
आसनसोल, पद : 38 (अनारक्षित : 19)
बोंगईगांव, पद : 22 (अनारक्षित : 10)
बर्धमान, पद : 42 (अनारक्षित : 19)
गुवाहाटी, पद : 79 (अनारक्षित : 33)
हावड़ा, पद : 88 (अनारक्षित : 35)
जोरहाट, पद : 53 (अनारक्षित : 23)
जलपाईगुड़ी, पद : 89 (अनारक्षित : 36)
कोलकाता (मेट्रो)-1, पद : 112 *(अनारक्षित : 44)
कोलकाता (मेट्रो)-2, पद : 91 (अनारक्षित : 36)
कोलकाता (सबअर्बन), पद : 167 *(अनारक्षित : 75)
खड़गपुर, पद : 72 (अनारक्षित : 33)
सिलचर, पद : 69 (अनारक्षित : 28)

उत्तर मध्य क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर में रिक्तियों का विवरण
आगरा, पद : 99 (अनारक्षित : 41)
अलीगढ़, पद : 57 (अनारक्षित : 24)
इलाहाबाद, पद : 95 (अनारक्षित : 39)
बरेली, पद : 94 (अनारक्षित : 38)
देहरादून, पद : 60 (अनारक्षित : 39)
फैजाबाद, पद : 72 (अनारक्षित : 28).
गोरखपुर, पद : 60 (अनारक्षित : 24)
हल्द्वानी, पद : 48 (अनारक्षित : 30)
कानपुर, पद : 130 (अनारक्षित : 53)
लखनऊ, पद : 96 (अनारक्षित : 38)
मेरठ, पद : 148 (अनारक्षित : 60)
वाराणसी, पद : 83 (अनारक्षित : 33)

उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में रिक्तियों का विवरण
अजमेर, पद : 71 (अनारक्षित : 29)
अमृतसर, पद : 91 (अनारक्षित : 36)
बीकानेर, पद : 43 (अनारक्षित : 19)
चंडीगढ़, पद : 84 (अनारक्षित : 32)
नई दिल्ली-1/2/3, पद : 272 (अनारक्षित : 104)
जयपुर-1/2, पद : 92 (अनारक्षित : 34)
जालंधर, पद : 85 (अनारक्षित : 34)
जोधपुर, पद : 62 (अनारक्षित : 25)
करनाल, पद : 54 (अनारक्षित : 21)
लुधियाना, पद : 49 (अनारक्षित : 20)
रोहतक, पद : 46 (अनारक्षित : 23)
शिमला, पद : 59 (अनारक्षित : 26)
श्रीनगर, पद : 69 (अनारक्षित : 27)
उदयपुर, पद : 53 (अनारक्षित : 21).

पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय, मुम्बई में रिक्तियों का विवरण
अहमदाबाद, पद : 168 (अनारक्षित : 61)
अमरावती, पद : 77 (अनारक्षित : 33)
औरंगाबाद, पद : 74 (अनारक्षित : 31)
भावनगर, पद : 58 (अनारक्षित : 22)
गांधीनगर, पद : 71 (अनारक्षित : 40)
गोवा, पद : 58 (अनारक्षित : 30)
कोल्हापुर, पद : 54 (अनारक्षित : 20)
मुम्बई-1/2/3/4, पद : 452 (अनारक्षित : 186)
नाडियाद, पद : 47 (अनारक्षित : 21)
नागपुर, पद : 105 (अनारक्षित : 59)
नांदेड़, पद : 31 (अनारक्षित : 18)
नासिक, पद : 107 (अनारक्षित : 56)
पुणे-1/2, पद : 126 (अनारक्षित : 69)
राजकोट, पद : 90 (अनारक्षित : 49)
सातारा, पद : 29 (अनारक्षित : 17)
सूरत, पद : 81 (अनारक्षित : 39)
ठाणे, पद : 62 (अनारक्षित : 32)
वडोदरा, पद : 63 (अनारक्षित : 25)

दक्षिण मध्य क्षेत्रीय कार्यालय, हैदराबाद में रिक्तियों का विवरण
कडपा, पद : 102 (अनारक्षित : 42)
हैदराबाद, पद : 101 (अनारक्षित : 40)
करीम नगर, पद : 35 (अनारक्षित : 18)
मछलीपट्टनम, पद : 97 (अनारक्षित : 38)
नेल्लोर, पद : 85 (अनारक्षित : 34)
राजमुंदरी, पद : 71 (अनारक्षित : 26)
सिकंदराबाद, पद : 91 (अनारक्षित : 55)
विशाखापट्टनम, पद : 64 (अनारक्षित : 26)
वारंगल, पद : 43 (अनारक्षित : 18)
बेंगलुरु-1, पद : 106 (अनारक्षित : 39)
बेंगलुरु-2, पद : 101 (अनारक्षित : 45)
वेलगाम, पद : 54 (अनारक्षित : 25)
धारवाड़, पद : 58 (अनारक्षित : 23)
मैसूर, पद : 78 (अनारक्षित : 34)
रायचूर, पद : 57 (अनारक्षित : 24)
शिमोगा, पद : 45 (अनारक्षित : 19)
उडुपी, पद : 63 (अनारक्षित : 24)

दक्षिण क्षेत्रीय कार्यालय, चेन्नई में रिक्तियों का विवरण
चेन्नई-1/2, पद : 281 (अनारक्षित : 117)
कोयंबटूर, पद : 113 (अनारक्षित : 43)
एर्नाकुलम, पद : 72 (अनारक्षित : 38)
कोझिकोड, पद : 85 (अनारक्षित : 45)
कोट्टायम, पद : 88 (अनारक्षित : 45)
मदुरई, पद : 119 (अनारक्षित : 63)
सालेम, पद : 115 (अनारक्षित : 52)
तंजावुर, पद : 89 (अनारक्षित : 40)
त्रिशूर, पद : 60 (अनारक्षित : 28)
तिरुनेलवेली, पद : 66 (अनारक्षित : 34)
तिरुवनंतपुरम, पद : 74 (अनारक्षित : 36)
वेल्लोर, पद : 95 (अनारक्षित : 48)