Indian Army Recruitment 2021: भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स (TGC-135) के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Indian Army TGC 135 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 4 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 दिसंबर 2021 से शुरू की जा चुकी है। यह कोर्स भारतीय सेना में परमानेंट कमिशन के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून में आयोजित किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, भारतीय सेना में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय सेना में इस कोर्स के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो कि (i) भारत के नागरिक, (ii) नेपाल के नागरिक, (iii) भारतीय मूल के व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या, युगांडा, यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजा़निया, जा़म्बिया, मलावी, ज़ैरे और इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आए हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सेना में कुल 40 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सिविल / बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी के 9 पद, मैकेनिकल के 5 पद, आर्किटेक्चर के 1 पद, इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के 3 पद, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के 1 पद, प्रोडक्शन के 1 पद, टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 1 पद, एयरोनॉटिकल के 1 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन के 1 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स के लिए उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें एसएसबी के लिए उपस्थित होना होगा। फिर सफल उम्मीदवारों को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी उम्मीदवार Indian Army Technical Graduate Course 135 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 4 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।