HPSC HCS Judicial Main Admit Card 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) न्यायिक मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in 2021 पर जारी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 6 मई 2022 से 8 मई 2022 तक किया जाएगा।
बता दें कि पहले इस परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल 2022 से 24 अप्रैल 2022 तक किया जाना था, जिसे स्थगित कर नई तिथि घोषित की गई थी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
HPSC HCS Judicial Main Admit Card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए एचसीएस ज्यूडिशियल ब्रांच मेन्स एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।