High court Recruitment 2022: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी Punjab and Haryana High Court Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर 27 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू की जा चुकी है। ‌

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ‌ इस प्रक्रिया के माध्यम से हाई कोर्ट में क्लर्क के 759 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 355 पद, पंजाब के अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 165 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 78 पद, दिव्यांग वर्ग के लिए 35 पद और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 126 पद शामिल हैं।

High Court Clerk Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता

हाईकोर्ट में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। ‌हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

High Court Clerk Application: ऐसे करें आवेदन

क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थी Punjab and Haryana HC Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर 27 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।