मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर तक 60 हजार शिक्षकों की भर्ती होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (12 अप्रैल, 2023) को खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने मध्य प्रदेश में नवनियुक्त शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से मध्य प्रदेश शिक्षा की गुणवत्ता में 5वें स्थान पर पहुंच गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मध्य प्रदेश सरकार ने इस साल एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा है। इस साल के अंत तक 60 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति का भी लक्ष्य रखा है। इन्हीं प्रयासों का परिणम है कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे में मध्य प्रदेश ने शिक्षा की गुणवत्ता में बड़ी छलांग लगाई है। इसी रैंकिंग में एमपी का स्थान 17वें नंबर से 5वें नंबर पर पहुंच गया है यानी 12 नंबर की छलांगा। वो भी बिना हो-हल्ला और शोर मचाए। बिना विज्ञापनों पर पैसा लुटाए ऐसा काम करने के लिए समर्पण चाहिए। उसके बिना यह संभव नहीं होता है। एक प्रकार से साधना भाव चाहिए, भक्ति-भाव चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं मध्य प्रदेश के सभी छात्रों, शिक्षकों और राज्य सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण सिद्धी और मौन साधना के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। आजादी के अमृतकाल में देश बड़े लक्ष्यों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ दिन पहले ही भोपाल से दिल्ली के बीच वंदे भारत की शुरुआत हुई है। इस ट्रेन से प्रोफेशनल्स, कार्बारियों को तो सुविधा मिलेगी है, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वन स्टेशन और सन डिस्ट्रीक्ट वन प्रोडक्ट ऐसी अनेक योजनाओं से भी स्थानीय उत्पाद, दूर-दूर पहुंच रहे हैं। ये सभी योजनाएं, रोजगार बढ़ाने और आय बढ़ाने में मदद कर रही हैं।”
झारखंड में टीचर्स की बंपर भर्ती
झारखंड में टीचर्स के लिए बंपर भर्ती निकाली गई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 3120 (नियमित / बैकलॉग) पदों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती 2023 (JSSC PGTTCE-2023) भर्ती विज्ञापन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस जेएसएससी भर्ती के लिए इच्छुक हैं वो 5 अप्रैल 2023 से 4 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।