CGPSC Exam Schedule 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने डेंटल फिजिशियन और बॉयलर इंस्पेक्टर की तिथि घोषित की तिथि घोषित कर दी है। इस पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2022 को किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
डेंटल फिजिशियन परीक्षा सुबह 10बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं बॉयलर इंस्पेक्टर परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली में पेपर 1 परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में पेपर 2 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
इन परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले CGPSCकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
डेंटल फिजिशियन के 44 पदों और बॉयलर इंस्पेक्टर के 2 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
डेंटल फिजिशियन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2022 से 11 मार्च 2022 तक चली थी। इन पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता बीडीएस की डिग्री मांगी गई थी। वहीं आवेदन की अधिकतम उम्र 32 वर्ष निर्धारित की गई थी।
बता दें कि बॉयलर इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 मई 2022 से 3 जून 2022 तक चली थी। इन पदों के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री मांगी गई थी। आवेदक की अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई थी।
CGPSC Exam Schedule 2022 How to Check: ऐसे चेक करें शेड्यूल
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए EXAM SCHEDULE – DENTAL SURGEON-2022 AND BOILER INSPECTOR-2022 (22-06-2022) के लिंक पर क्लिक करें।
3.परीक्षा शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।