केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने CTET) की परीक्षा दी थी वो सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम जान सकते हैं।

इस परीक्षा आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से किया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी को हुआ था, जिसके लिए 7,47,477 कंडीडेट्स शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए देश के 973 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। कंडीटेड्स अपना रिजल्ट http://www.cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Also Read: BSEM 10th Result 2016: मणिपुर स्कूल शिक्षा बोर्ड HSLC 10वीं का परिणाम, manresults.nic.in पर देखें 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test – CTET – सीटीईटी) फरवरी 2016 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परीक्षा परिणाम cbseresults.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर 21 फरवरी, 2016 को आयोजित हुई थी। हरियाणा में सीबीएसई का सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट ( सीटीईटी ) एग्जाम 8 मई को हुआ था। आपको बता दें कि हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के कारण एग्जाम की डेट को आगे बढ़ा दिया गया था।

Also Read: NEET को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी, एक साल के लिए टली परीक्षा, राज्यों को मिली राहत

दो चरणों में होने वाली इस CTET एग्जाम में दो पेपर होते हैं- पेपर 1 और पेपर 2। आपको बता दें पेपर नं. 1 वे कंडीडेट्स शामिल होते हैं जो 1 से 5 क्लास तक पढ़ाने के इच्छुक हैं। और पेपर नं 2 6 से कक्षा 8 के लिए कंडीडेट्स शामिल होते हैं।

सीबीएसई की ओर से कंडक्ट की जाने वाला CTET एग्जाम सेंट्रल स्कूल्स जैसे (केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय व तिब्बती स्कूलों आदि) एवं संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार द्विप समूह, लक्षद्वीप, दमन-दीव, दादरा नगर हवेली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के प्रशासनिक नियंत्रण में नियुक्ति के लिए आयोजित किया जाता है।

Also Read: BSEB Arts results 2016: चेक करते रहें biharboard.ac.in, कभी भी आ सकता 12वीं का परिणाम
इस एग्जाम में पार्टीसिपेट कपने के लिए कंडीडेट्स को सीनियर सेकेण्ड्री (अथवा इसके समकक्ष) कम से कम 50% अंकों के साथ और चार वर्षीय बीए/बीएससी.एड अथवा बीए.एड/बीएससी.एड में पास होना जरूरी है।