BSF Group B Admit Card 2022: सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप बी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने BSF Group B Recruitment 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSF Group B Exam 2022: ऐसे होगी परीक्षा

सीमा सुरक्षा बल द्वारा ग्रुप बी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जुलाई और अगस्त 2022 में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस जनरल इंजीनियरिंग से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। ‌ इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

How to download BSF Group B Exam Admit Card 2022

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे कैंडिडेट लॉगइन के सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: फिर ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

स्टेप 4: अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

BSF Group B Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल में इंस्पेक्टर आर्किटेक्ट के 1 पद, सब इंस्पेक्टर (वर्क) के 57 पद और जूनियर इंजीनियर के 32 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 25 अप्रैल से 8 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।