US Strikes on Iran: इजरायली हमलों के साथ शुरू हुआ ईरान इजरायल टकराव में अमेरिका ने खुलकर इजरायल का समर्थन किया और अब वो भी इस सीधे टकराव में कूद पड़ा है। अमेरिका ने ईरान में स्ट्राईक कर दी है। हालांकि, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 15 दिन का समय दिया था लेकिन ईरान ने सीधे तौर पर अमेरिका से बातचीत से इनकार कर दिया था। ऐसे में आज अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बनाया है।

इजरायल का दावा था कि ईरान परमाणु बम बनाने के बिल्कुल करीब पहु्ंच चुका है और ईरान परमाणु ताकत बन जाता है, तो यह इजरायल के अस्तित्व पर खतरा बन सकता है। इसीलिए उसने ईरान हमला किया। दूसरी ओर आज अमेरिका ने ईरान पर जो बम बरसाए वो सारे उन्हीं लोकेशंस पर थे, जो कि ईरान की न्यूक्लियर साइट्स माने जाते हैं।

आज की बड़ी खबरें

अमेरिका ने कहां-कहां बरसाए बम?

ईरान पर अमेरिका के हमलों की बात करें तो ये सारे न्यूक्लियर साइट्स पर हुए। ये तीन लोकेशंस फोर्डो नतांज और इस्फान शामिल हैं और इस हमले की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। कुछ ही देर में वो दुनिया को संबोधित करने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान की परमाणु साइट्स पर अटैक करने के बाद अमेरिकी विमान सुरक्षित अपने बेस की ओर निकल चुके हैं।

‘उम्मीद है कि इजरायल के खिलाफ ईरान का साथ देगा पाकिस्तान’

ईरान के लिए क्यों अहम है ये साइट्स?

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ईरान को बड़ा झटका देने के लिए उसके यूरेनिमय एनरिचमेंट साइट को निशाना बनाना चाहता था। वहीं आज यहीं पर हमला करके ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फोर्डो में ईरान का सबसे उन्नत सेंट्रीफ्यूज हैं. अमेरिका इसे तबाह करने की योजना काफी पहले से बना रहा था।

इजरायल के साथ भीषण युद्ध के बीच ईरान ने भारत से क्या मांग की?

क्यों अहम है अमेरिका की भूमिका?

ईरान के फोर्डो शहर की बात करें तो अन्य शहरों के मुकाबले ये अभेद्य माना जाता है क्योंकि ये साइट पहाड़ के किनारे पर बनाया गया है। जानकारों की मानें तो हवाई हमलों मे इस साइट की तह को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे यह अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो सकती है।

वहीं सेंट्रीफ्यूज के कैस्केड और इसके अंदर रखे यूरेनियम भंडार को नष्ट करने के लिए अमेरिका की प्रत्यक्ष भागीदारी की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि अमेरिका के पास इसे नष्ट करने के लिए वॉरहेड्स हैं।

अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, तीन परमाणु ठिकानों पर गिराए बम; ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करे IRAN

फाइटर जेट्स पर नई जंग? अमेरिकी F-35 के जवाब में राफेल को प्रमोट कर रहे मैक्रों